विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'रूसी कबाड़ की जगह अमेरिकी हथियार प्रणाली अपनाए भारत', अमेरिकी सांसद ने बोइंग विमान खरीदने का दिया सुझाव

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:53 PM (IST)

अमेरिकी सांसद माइकल बाउमगार्टनर ने भारत को अपने पुराने रूसी हथियारों की जगह अमेरिकी हथियार प्रणालियां अपनाने और यूरोपीय एयरबस के बजाय बोइंग विमान खरीदने का सुझाव दिया है।

अमेरिकी सांसद माइकल बाउमगार्टनर ने भारत को दिया सुझाव (फोटो-रॉयटर्स)

अमेरिकी सांसद माइकल बाउमगार्टनर ने भारत को दिया सुझाव (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. अमेरिकी सांसद ने भारत को अमेरिकी हथियार अपनाने का सुझाव दिया।

  2. रूसी हथियारों को 'कबाड़' बताकर उनकी कड़ी आलोचना की।

  3. भारत-अमेरिका के आर्थिक और सुरक्षा संबंध मजबूत करने पर जोर।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी सांसद माइकल बाउमगार्टनर ने भारत को अपने पुराने रूसी हथियारों की जगह अमेरिकी हथियार प्रणालियां अपनाने और यूरोपीय एयरबस के बजाय बोइंग विमान खरीदने का सुझाव दिया है। उन्होंने रूसी हथियारों को कबाड़ बताते हुए उनकी आलोचना की।

अमेरिकी सांसद ने भारत को दिया सुझाव

वाशिंगटन राज्य से रिपब्लिकन सांसद बाउमगार्टनर ने बुधवार को कैपिटल हिल में आयोजित दिवाली समारोह के दौरान ये बातें कहीं। इस मौके पर भारतीय दूतावास की उप मिशन प्रमुख नमग्या खम्पा भी मौजूद थीं।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के सदस्य बाउमगार्टनर ने कहा कि वह भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक एवं सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए भारतीय राजनयिकों के साथ नियमित बातचीत करते हैं।

उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि भारत को रूसी हथियारों की जगह अमेरिकी हथियार प्रणालियां, एयरबस के बजाय बोइंग विमान और अमेरिकी दालों का आयात करना चाहिए। इससे दोनों देशों को लाभ होगा।

उन्होंने अपने गृह राज्य वाशिंगटन में दिवाली समारोह के दौरान हुए विवाद की भी निंदा की। उनके अनुसार, कुछ नस्लवादी लोगों ने समारोह में व्यवधान पैदा किया था। कार्यक्रम में कई अमेरिकी सांसदों के अलावा मिसिसिपी के पहले अश्वेत सीनेटर स्काट कोलोम ने भी पारंपरिक दीप प्रज्वलित किया।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- अमेरिकी कोर्ट ने अजीत डोभाल और सामंत गोयल के खिलाफ समन भेजने का दिया आदेश, पन्नू की हत्या की साजिश का मुकदमा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।