विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Trump Tariff: एक फोन कॉल और झुक गया अमेरिका... ट्रंप ने घटाया भारत पर टैरिफ, पीएम मोदी के हुए मुरीद

Published: Mon, 02 Feb 2026 10:40 PM (IST)Updated: Tue, 03 Feb 2026 02:10 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत पर लगा रेसिप्रोकल टैरिफ घटाने की घोषणा की है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ...और पढ़ें

HighLights

  1. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर टैरिफ घटाने की घोषणा की।

  2. यह कदम भारत के लिए व्यापारिक राहत लेकर आया।

  3. दोनों देशों के व्यापार संबंधों में सुधार की उम्मीद जगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत पर लगा रेसिप्रोकल टैरिफ घटाने की घोषणा की है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर इसकी जानकारी दी। अब अमेरिका में निर्यात किए जाने वाले सामानों पर केवल 18 फीसदी टैरिफ लगेगा। ट्रंप ने कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स कम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा, इसे 25% से घटाकर 18% कर देगा।

इसके पहले भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री मोदी और डोनल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई है। हालांकि तब सर्जियो गोर ने इस संबंध में किसी भी तरह की अतिरिक्त जानकारी नहीं दी थी। लेकिन इस पोस्ट की भाषा बता रही थी कि सर्जियो और अमेरिका किसी बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अब ट्रंप के पोस्ट से सब कुछ स्पष्ट हो गया है।

trump tariff

ट्रंप ने खुद दी जानकारी

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, 'आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं। हमने कई मुद्दों पर बात की, जिसमें ट्रेड, और रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म करना शामिल है। वह रूसी तेल खरीदना बंद करने और यूनाइटेड स्टेट्स और वेनेजुएला से बहुत ज्यादा खरीदने पर सहमत हुए।'

pm modi donald trump call

ट्रंप ने आगे लिखा, 'इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ़्ते हज़ारों लोग मर रहे हैं! प्रधानमंत्री मोदी के साथ दोस्ती और सम्मान के नाते और उनके अनुरोध पर तुरंत प्रभाव से हम यूनाइटेड स्टेट्स और भारत के बीच एक ट्रेड डील पर सहमत हुए, जिसके तहत यूनाइटेड स्टेट्स कम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा, इसे 25% से घटाकर 18% कर देगा। वे भी इसी तरह यूनाइटेड स्टेट्स के खिलाफ अपने टैरिफ और नॉन-टैरिफ बैरियर को घटाकर जीरो कर देंगे।'

ट्रंप ने लिखा, 'प्रधानमंत्री ने 500 बिलियन डॉलर से ज्यादा की अमेरिकी एनर्जी, टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर, कोयला और कई अन्य प्रोडक्ट्स के अलावा, बहुत बड़े लेवल पर Buy American के लिए भी कमिटमेंट किया। भारत के साथ हमारे शानदार रिश्ते आगे और भी मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मैं दो ऐसे लोग हैं जो काम पूरा करते हैं, जो ज्यादातर लोगों के लिए नहीं कहा जा सकता।'

यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका के बीच बड़ी डील फाइनल? ट्रंप के साथ जयशंकर की प्राइवेट मीटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।