भारत-अमेरिका के बीच बड़ी डील फाइनल? ट्रंप के साथ जयशंकर की प्राइवेट मीटिंग
विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए हैं। इस दौरान वे महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला ...और पढ़ें

यात्रा के दौरान विदेश मंत्री अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकें भी करेंगे

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को तीन दिन के अमेरिका की यात्रा पर रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान वह महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला पर अमेरिका की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल होंगे।
दोनों रणनीतिक साझेदारों के बीच संबंधों में आई कड़वाहट को दूर करने के लिहाज से विदेश मंत्री के इस दौरे को अहम माना जा रहा है। जयशंकर की इस यात्रा को भारत अमेरिका संबंधों में आई तल्खी दूर करने के अवसर के तौर पर देखा जा रहा है।

द्विपक्षीय वार्ता करेंगे जयशंकर
उम्मीद की जा रही है कि विदेश मंत्री जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और ट्रंप प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय में भाग लेंगे।
मंत्रिस्तरीय बैठक में आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती, स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और महत्वपूर्ण खनिजों में रणनीतिक सहयोग पर जोर दिया जाएगा। यात्रा के दौरान विदेश मंत्री अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकें भी करेंगे।

संबंधों में काफी तनाव
गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क सहित, भारतीय वस्तुओं पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत-अमेरिका संबंधों में काफी तनाव आ गया है।
टैरिफ के साथ ही कई अन्य मुद्दों पर भी दोनों देशों के संबंधों में तल्खी है, जिसमें ट्रंप का पिछले साल मई में भारत-पाकिस्तान संघर्ष को समाप्त करने का दावा और वाशिंगटन की नई आव्रजन नीति शामिल है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- आतंकवाद के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस होगा वैश्विक नियम? जयशंकर ने अरब लीग के नेताओं से की बात
