विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने यूक्रेन में शांति स्थापित करने पर दिया जोर, कहा- युद्ध नहीं हो सकता है समाधान

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Fri, 24 Feb 2023 05:43 AM (IST)

यूक्रेन युद्ध का एक वर्ष पूरा होने पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा है कि युद्ध किसी ...और पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने यूक्रेन में शांति स्थापित करने पर दिया जोर।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने यूक्रेन में शांति स्थापित करने पर दिया जोर।

न्यूयॉर्क, एएनआई। यूक्रेन युद्ध का एक वर्ष पूरा होने पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा है कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि यह कई समस्याओं को पैदा करता है। उन्होंने रूस से यूक्रेन में युद्ध खत्म करने की अपील की है। यूक्रेन पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आपात सत्र में गुटेरस ने कहा, युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।

गुटेरस ने कहा कि यूक्रेन के लोग पिछले एक साल से तमाम तरह की समस्याएं झेल रहे हैं। अब यूक्रेन, रूस और बाकी दुनिया के लोग शांति चाहते हैं। इस समय जबकि यूक्रेन में युद्ध चल रहा है तब दुनिया को संयुक्त राष्ट्र की मान्यताओं और अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रविधानों का पालन करते हुए शांति स्थापित करने के लिए प्रयास करने चाहिए। यूक्रेन में युद्धविराम इसलिए भी जरूरी है क्योंकि लंबे समय तक चलने वाले युद्ध से तमाम विकृतियां पैदा हो जाती हैं जिनका असर दशकों तक रहता है।

यूक्रेन में हथियार भेजना बंद हो- चीन

संयुक्त राष्ट्र में चीन के उप राजदूत दाई बिंग ने कहा है कि यूक्रेन में हथियार भेजने से वहां पर युद्ध शांत नहीं होगा। बीते एक वर्ष में यह बात भली-भांति साबित हुई है। हथियारों की अधिकता से स्थितियां बिगड़ी हैं। इसलिए वहां हथियार भेजना बंद कर शांति स्थापित करने के प्रयासों पर जोर दिया जाना चाहिए।

रूसी दूतावास की दीवार पर रंगा यूक्रेनी झंडे का रंग

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में सड़क के किनारे स्थित रूसी दूतावास की दीवार पर यूक्रेन के झंडे वाला पीला और नीला रंग पोत दिया गया है। ब्रिटेन में इन दिनों यूक्रेन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए वहां के राष्ट्रध्वज के रंगों को दीवारों पर रंगने का अभियान चल रहा है। इसी दौरान रूसी दूतावास की दीवार पर किसी ने यह काम कर दिया।

यह भी पढ़ें: जानिए ऐसे एग्री-स्टार्टअप के बारे में जिनके प्रयोग कृषि के तेज विकास में हो सकते हैं मददगार

यह भी पढ़ें: Fact Check: बिजली के खंभे पर चढ़कर तारों से खेल रहे बच्‍चों का यह वीडियो 2018 से इंटरनेट पर है मौजूद, पाकिस्‍तान की हालिया स्थिति से नहीं है संबंध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।