विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान में निवेश का किया आग्रह, कहा- देश हुआ है जलवायु परिवर्तन का शिकार

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Tue, 10 Jan 2023 05:54 AM (IST)

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान में बाढ़ से उबरने के लिए 16 अरब डॉलर के बड़े पैमाने पर ...और पढ़ें

UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान में निवेश का किया आग्रह। फोटो- रायटर
UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान में निवेश का किया आग्रह। फोटो- रायटर

जेनेवा, रायटर। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान में बाढ़ से उबरने के लिए 16 अरब डॉलर के बड़े पैमाने पर निवेश का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि देश जलवायु परिवर्तन और वैश्विक वित्तीय प्रणाली का शिकार हुआ है। पाकिस्तान में पिछले साल सितंबर में भीषण बाढ़ आया था, जिसके कारण देश की आर्थिक स्थिति को भारी नुकसान हुआ है। देश में बाढ़ के कारण 1,700 लोगों की मौत हो गई, जबकि इस दौरान करीब 80 लाख लोगों को एक जगह से दूसरे जगह विस्थापित होना पड़ा।

जलवायु अराजकता और वैश्विक वित्तीय प्रणाली का शिकार है पाकिस्तान

गुटेरेस ने कहा कि बाढ़ के कारण पाकिस्तान की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, 'हमें अपने प्रयासों और आने वाले भविष्य के लिए अपने समुदायों को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश के जरिए पाकिस्तान की जनता की वीरतापूर्ण प्रतिक्रिया का मुकाबला करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि पाकिस्तान जलवायु अराजकता और वैश्विक वित्तीय प्रणाली दोनों से पीड़ित है। उन्होंने विकासशील देशों के लिए ऋण राहत और वित्तपोषण के रचनात्मक तरीकों का भी आह्वान किया।

तीन साल में पाकिस्तान को आठ अरब अमेरिकी डॉलर की जरूरत

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश को जीवन रेखा प्रदान करने के लिए एक नए गठबंधन का अह्वान करते हुए कहा कि देश को आने वाले तीन सालों के दौरान आठ अरब अमेरिकी डॉलर की जरूरत है। एक वीडियो संदेश में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने पाकिस्तान को एक करोड़ अतिरिक्त सहायता का प्रदान करने की बात कही। अमेरिका ने बाढ़ के कारण पाकिस्तान में हुए नुकसान की फिर से भरपाई करने के उदेश्य से अतिरिक्त 100 मिलियन अमरीकी डालर की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- 

Fact Check : राहुल गांधी की फिसली थी जुबान, लेकिन अगले पल कर लिया था सुधार, अधूरा वीडियो वायरल

नई सौ बीमारियों में 70 फीसद जानवरों से आ रही, पेट्स से भी हो रही जूनोटिक बीमारियां