विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाकू निकाला, गला काटा और उतार दिया मौत के घाट, अमेरिका की ट्रेन में यूक्रेनी महिला की हत्या CCTV में हुई कैद

Published: Sun, 07 Sep 2025 11:42 AM (IST)

रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कई यूक्रेनियन ने देश छोड़ दिया। हाल ही में अमेरिका में एक ट्रेन में एक चौंकाने ...और पढ़ें

अमेरिका में यूक्रेनी महिला की हत्या। फोटो- X/@ceanmedia
अमेरिका में यूक्रेनी महिला की हत्या। फोटो- X/@ceanmedia

HighLights

  1. यूक्रेन की 23 वर्षीय युवती इरीना जारुत्स्का की हत्या।
  2. अमेरिका में चलती ट्रेन में शख्स ने उतारा मौत के घाट।
  3. CCTV में कैद हुई पूरी वारदात।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते कई यूक्रेनी नागरिकों ने अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़ दिया। यूक्रेन से भागे लोग अलग-अलग देशों में शरणार्थी बनकर रह रहे हैं। हालांकि, इसी बीच अमेरिका की ट्रेन से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक शख्स ने यूक्रेन की महिला को मौत के घाट उतार दिया।

यूक्रेन की 23 वर्षीय युवती इरीना जारुत्स्का कुछ महीनों पहले ही अमेरिका आईं थीं। इरीना एक ट्रेन में सफर कर रही थीं, तभी एक शख्स ने अचानक उनपर हमला बोल दिया। इस घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है।

CCTV में कैद हुई वारदात

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो 22 अगस्त की रात लगभग 10 बजे का है। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में इरीना एक ट्रेन जाकर बैठीं। इरीना अपने फोन में व्यस्त थीं, तभी उनके पीछे बैठे 34 वर्षीय शख्स ने जेब से चाकू निकाली और इरीना पर तीन बार वार किया। इस दौरान आरोपी ने इरीना की गर्दन को भी निशाना बनाया, जिससे उसकी मौत हो गई।

ट्रेन में मचा हड़कंप

आरोपी शख्स की पहचान डेकार्लोस ब्राउन जूनियर के रूप में हुई है। सामने आए वीडियो में हमले की दिल दहलाने वाली फुटेज हटा दी गई है। इरीना की हत्या करने के बाद डेकार्लोस उठकर दरवाजे के पास पहुंचा। तभी उसके कपड़ों और जूतों में लगे खून के छींटें दिखे और पूरी ट्रेन में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, डेकार्लोस ने इरीना का गला काटा था, जिससे इरीना का खून ट्रेन की फर्श पर फैलने लगा था। इरीना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, डेकार्लोस अगले स्टेशन पर उतर गया, जहां पुलिस को उसकी चाकू भी मिली। इस हमले के दौरान डेकार्लोस के हाथ पर भी खरोंच लग गई थी, जिसपर पट्टी बंधवाने के लिए वो अस्पताल पहुंचा था। इस दौरान पुलिस ने डेकार्लोस को हिरासत में ले लिया।

डेकार्लोस का कोर्ट रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2011में उसे जानलेवा हथियार की मदद से लूटपाट करने के आरोप में पकड़ा गया था। इसके लिए उसे 5 साल की सजा सुनाई गई थी।

यह भी पढ़ें- भारत पर उंगली उठाने वाले ट्रंप के चेले का झूठ पकड़ा गया, एलन मस्क के X ने कैसे खोली पोल?