ट्रंप ने Nvidia में किया लाखों डॉलर का निवेश, फिर चीन पर नीति बदलकर कमाया मुनाफा; रिपोर्ट में दावा
ट्रंप के वित्तीय खुलासों से पता चला है कि उन्होंने एनवीडिया के शेयर खरीदे, जिसके बाद उन्होंने बाइडेन-युग के उस ...और पढ़ें

ट्रंप ने एनवीडिया में लाखों डॉलर का निवेश किया (फाइल फोटो- रॉयटर्स)
HighLights
ट्रंप ने मई 2025 में एनवीडिया के लाखों डॉलर के शेयर खरीदे।
उन्होंने चीन को उन्नत AI चिप्स निर्यात पर प्रतिबंध रद्द किया।
निजी वित्तीय हितों और सरकारी नीतियों में गंभीर टकराव के सवाल।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के वित्तीय खुलासों ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। भ्रष्टाचार-विरोधी समूह डीक्लेप्टोक्रैसी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप ने मई 2025 में एनवीडिया के 1 मिलियन से 5 मिलियन डॉलर के बीच के शेयर खरीदे थे, जिससे बाद में उन्हें बड़ा मुनाफा हुआ।
इसके ठीक बाद ट्रंप ने बाइडेन-युग के उस नियम को रद कर दिया था, जो चीन को उन्नत अमेरिकी AI चिप्स के निर्यात पर रोक लगाता था चिप निर्यात प्रतिबंधों को रद करने से चिप निर्माता कंपनी के लिए चीन को एडवांस्ड AI चिप्स बेचने का रास्ता खुल गया।
इस खुलासे के बाद राष्ट्रपति के निजी वित्तीय हितों और सरकारी नीतियों के बीच 'हितों के टकराव' को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।क्योंकि नीति में इस बदलाव से दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनियों में से एक, एनवीडिया को फायदा होने वाला था।
ट्रंप के लेन-देन और इरादों पर उठे सवाल
वित्तीय खुलासों के अनुसार, H200 चिप से जुड़े फैसले की घोषणा के कुछ दिनों बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कम से कम तीन बार एनवीडिया (Nvidia) के शेयर खरीदे, जिनमें से प्रत्येक लेन-देन 250,001 से 500,000 डॉलर के बीच था।
पद संभालने के बाद से उन्होंने इस कंपनी के शेयरों में दर्जनों बार लेन-देन किया है। इस पर भ्रष्टाचार-विरोधी समूह 'डीक्लेप्टोक्रेसी' (DeKleptocracy) ने सवाल उठाया है कि क्या एनवीडिया और व्यापक AI उद्योग को लाभ पहुंचाने वाले इन नीतिगत फैसलों में ट्रंप के निजी वित्तीय हितों की कोई भूमिका रही है।
बाइडेन ने क्यों लगाया था प्रतिबंध?
बताते चले कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में लागू किए गए इस नियम का मकसद चीन को अमेरिका की सबसे एडवांस AI तकनीक तक पहुंचने से रोकना था। क्योंकि इसमें मुख्य चिंता यह थी कि चीन अमेरिकी चिप्स का इस्तेमाल करके और भी शक्तिशाली AI सिस्टम बना सकता है, जिससे वह भविष्य में अमेरिका से आगे निकल सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।