विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एनवीडिया छोड़ना जेनसन को पड़ा भारी! 900 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान, अब कितनी संपत्ति बची?

Published: Sat, 14 Nov 2026 03:20 PM (IST)

एनवीडिया के सह-संस्थापक जेनसन हुआंग को कंपनी छोड़ने पर स्टॉक अवार्ड्स में लगभग 108 मिलियन डॉलर (900 करोड़ रुपये) का नुकसान हो सकता है।

जेनसन हुआंग को हो सकता है भारी नुकसान। (फाइल फोटो।)

जेनसन हुआंग को हो सकता है भारी नुकसान। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. एनवीडिया छोड़ने पर जेनसन हुआंग को 108 मिलियन डॉलर का नुकसान।

  2. यह नुकसान अनवेस्टेड स्टॉक अवार्ड्स के रद्द होने से हुआ।

  3. उनकी 144.5 अरब डॉलर की संपत्ति का छोटा हिस्सा प्रभावित।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी एनवीडिया (Nvidia) से सह-संस्थापक जेनसन हुआंग के बाहर होने पर उन्हें स्टॉक अवार्ड्स के रूप में लगभग 108 मिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है। यह रकम भारतीय रुपयों में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा है। हालांकि यह रकम बहुत बड़ी लग सकती है लेकिन कंपनी रहने के दौरान उन्होंने जो विशाल संपत्ति बनाई है उसके सामने बहुत छोटा हिस्सा है।

लगभग 144.5 अरब डॉलर की नेट वर्थ वाले एनवीडिया के सह-संस्थापक कंपनी छोड़ने के बाद अपनी कुल संपत्ति का केवल 0.07% हिस्सा खो देंगे। हुआंग का यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब एनवीडिया के शेयरों में गिरावट देखी गई है। उनके इस्तीफे की खबर के बाद कंपनी की मार्केट वैल्यू पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर से नीचे आ गई है।

135 अरब डॉलर की हिस्सेदारी

हालांकि, इस गिरावट के बावजूद हुआंग की संपत्ति का सबसे बड़ा स्रोत उनकी मौजूदा हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत लगभग 135 अरब डॉलर है। उन्हें जो 108 मिलियन डॉलर का नुकसान होने वाला है वह उन स्टॉक अवार्ड्स से जुड़ा है जो अभी तक वेस्ट (vest) नहीं हुए हैं। एनवीडिया की इक्विटी कंपनसेशन पॉलिसी के तहत जब कोई एग्जीक्यूटिव कंपनी छोड़ता है तो उसके अनवेस्टेड रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट्स रद हो जाते हैं।

हुआंग को कैसे हुआ नुकसान?

हुआंग के पास ऐसी लगभग 346,000 यूनिट्स थीं। कंपनी के इक्विटी इंसेंटिव प्लान के तहत कुछ परफॉरमेंस टारगेट पूरे होने पर उन्हें लगभग 310,000 शेयर मिलने की उम्मीद थी। कंपनी छोड़ने पर उन्हें ये अनवेस्टेड अवार्ड्स गंवाने पड़ेंगे। जेन्सेन हुआंग पहले ही फोर्ब्स की सबसे अमीर लोगों की सूची में टॉप 10 से बाहर हो चुके हैं। उनकी संपत्ति में 2.8 अरब डॉलर (यानी 1.97%) की गिरावट आई है।

वित्तीय वर्ष 2026 के लिए एनवीडिया की वार्षिक रिपोर्ट और प्रॉक्सी स्टेटमेंट के अनुसार, हुआंग को उस वर्ष कुल 36,343,830 डॉलर का मुआवजा मिला, जो पिछले वित्तीय वर्ष के 49.87 मिलियन डॉलर से कम है।

उनके कंपनसेशन पैकेज में लगभग 1.5 मिलियन डॉलर की बेस सैलरी, करीब 24.8 मिलियन डॉलर के स्टॉक अवार्ड्स और 6 मिलियन डॉलर का नॉन-इक्विटी इंसेंटिव प्लान कंपनसेशन शामिल था। बची हुई रकम को अन्य मुआवजे के तौर पर वर्गीकृत किया गया था।

144.5 अरब डॉलर की संपत्ति कहां से आई है?

हुआंग की लगभग सारी संपत्ति एनवीडिया के शेयरों से जुड़ी है। कई अन्य टेक्नोलॉजी लीडर्स के विपरीत उन्होंने अपनी संपत्ति मुख्य रूप से कंपनी के शेयर अपने पास रखकर बनाई है न कि स्टॉक ऑप्शंस या अन्य एग्जीक्यूटिव फायदों के जरिए। उनके पास एनवीडिया के लगभग 812 मिलियन शेयर हैं, जिनकी कीमत गुरुवार के क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से लगभग 135 अरब डॉलर है।

इस वजह से वह कंपनी के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक बन गए हैं। उनके पास एनवीडिया के 5% से कम शेयर हैं, जबकि वोटिंग हिस्सेदारी लगभग 3.5% है। ब्लूमबर्ग वेल्थ इंडेक्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति का लगभग 97% हिस्सा एनवीडिया के शेयरों से आता है।

उनकी हिस्सेदारी उनके अपने प्रत्यक्ष शेयरों, फैमिली ट्रस्ट और होल्डिंग कंपनियों में बंटी हुई है। इसके अलावा, उनके चैरिटेबल फाउंडेशन के पास एनवीडिया के लगभग 59 मिलियन शेयर हैं, जिनकी मौजूदा कीमत 9 अरब डॉलर से अधिक है। इतनी बड़ी हिस्सेदारी होने के बावजूद हुआंग के पास कोई विशेष वोटिंग अधिकार नहीं हैं, क्योंकि एनवीडिया में केवल एक ही तरह के शेयर हैं।

उनकी सैलरी और अन्य नकद भुगतान उनकी कुल संपत्ति का एक बहुत छोटा हिस्सा हैं। पिछले दो वर्षों में उन्हें हर साल लगभग 7.5 मिलियन डॉलर का नकद भुगतान मिला है।

हुआंग पहले ही कर चुके हैं 3 अरब डॉलर की कमाई

कैपिटल आईक्यू के डेटा और कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, हुआंग ने अपने पास एनवीडिया के ज्यादातर शेयर बरकरार रखे हैं, लेकिन 1999 में कंपनी के पब्लिक होने के बाद से उन्होंने लगभग 3 अरब डॉलर के शेयर बेच दिए हैं। मुख्य कार्यकारी (चीफ एग्जीक्यूटिव) के तौर पर अपने कार्यकाल के अधिकांश समय में उनके द्वारा सालाना बेचे जाने वाले शेयरों की मात्रा काफी कम रही, जो शायद ही कभी कुछ सौ मिलियन डॉलर से ऊपर गई हो।

एआई बूम के दौरान जब एनवीडिया का वैल्यूएशन बढ़ा तो स्थिति बदल गई। हुआंग ने 2024 में लगभग 713 मिलियन डॉलर के शेयर बेचे और इसके बाद 2025 में लगभग 1 बिलियन डॉलर के शेयर बेचे। ये बिक्री पहले से तय ट्रेडिंग प्लान के जरिए की गई थी, जब एनवीडिया की मार्केट वैल्यू 3 ट्रिलियन डॉलर और बाद में 5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई। डेटा के अनुसार, उन्होंने इस साल अब तक कोई शेयर नहीं बेचा है।

क्या हुआंग अपने शेयरों को कैश में बदल सकते हैं?

चूंकि हुआंग अब एनवीडिया का नेतृत्व नहीं कर रहे हैं इसलिए अब इस बात पर भी ध्यान जा रहा है कि क्या वह अपने और अधिक शेयर बेचना शुरू करेंगे। हालांकि, इतनी बड़ी हिस्सेदारी को बेचना आसान नहीं हो सकता है।

एनवीडिया के एक प्रमुख ग्राहक कंपनी के चीनी अधिकारी के साथ उनके संबंधों को लेकर लंबी कानूनी जांच हो सकती है, जिसका असर उनके शेयर लेन-देन पर पड़ सकता है। विलियम ब्लेयर के विश्लेषकों ने इस मामले को निकट भविष्य में एनवीडिया के शेयरों पर एक बड़ा दबाव बताया है।

उनके पास कुछ ऐसी जानकारी हो सकती है जो उन्हें कंपनी का प्रमुख रहते हुए मिली हो, जिसकी वजह से उनके शेयर बेचने पर कुछ पाबंदियां भी हैं। हार्वर्ड में कॉर्पोरेट गवर्नेंस के विशेषज्ञ जेसी फ्राइड ने कहा कि हुआंग को अपने शेयर बेचने से पहले तब तक इंतजार करना होगा, जब तक कि ऐसी कोई महत्वपूर्ण नकारात्मक जानकारी सार्वजनिक न हो जाए, जिसका असर एनवीडिया के शेयर की कीमत पर पड़ सकता है।

फ्राइड ने कहा, "सीईओ रहते हुए हुआंग को जो भी ऐसी नकारात्मक जानकारी मिली थी जो अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है, उसके सामने आते ही वह अपने शेयर बेचना शुरू कर सकते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "वह ऐसी सकारात्मक जानकारी होने पर भी शेयर बेच सकते हैं जो अभी सार्वजनिक नहीं हुई है, क्योंकि वह खुद इसका फायदा नहीं उठा सकते।"

वकीलों का कहना है कि अगले मंगलवार को आने वाले एनवीडिया के नतीजे हुआंग के लिए शेयर बेचने का रास्ता खोल सकते हैं, बशर्ते उनके पास कोई अन्य इनसाइडर जानकारी न हो। उनके पास मौजूद शेयरों की बड़ी संख्या एक और चुनौती है।

उनके 812 मिलियन शेयर, एनवीडिया के कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम के लगभग छह दिनों के बराबर हैं। एक साथ बड़ी संख्या में शेयर बेचने से स्टॉक की कीमत पर दबाव पड़ सकता है, जिसका मतलब है कि बिक्री को शायद कई महीनों में बांटकर करना होगा।

हुआंग ने अपने एनवीडिया शेयरों के बदले कर्ज लेने से भी परहेज किया है। अन्य टेक्नोलॉजी अरबपतियों के विपरीत उन्होंने लोन के लिए अपने शेयर गिरवी नहीं रखे हैं, क्योंकि एनवीडिया अपने अधिकारियों को ऐसा करने की अनुमति नहीं देता है।

यह भी पढ़ें: 'मैं एकदम घटिया इंसान हूं...', एनवीडिया से इस्तीफे से पहले जेनसन हुआंग ने आखिरी घंटों में खुद को जमकर कोसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।