US Visa Rules: अमेरिका जाने वालों के लिए बड़ी खबर, वीजा आवेदन में भूलकर भी न करें ये गलित
ट्रंप प्रशासन ने आव्रजन अधिकारियों को अधूरे वीजा आवेदनों को सुधार का मौका दिए बिना सीधे खारिज करने का अधिकार दिया है।

ट्रंप प्रशासन ने आव्रजन अधिकारियों के अधिकार बढ़ा दिए हैं

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अपने अधिकारियों को आव्रजन संबंधी लाभ देने से इन्कार करने के अधिकार बढ़ा दिए हैं। कहा है कि यदि आव्रजन लाभ लेने वाले किसी आवेदन में मामूली कमी भी दिखाई देती है तो उसे रद करने का अधिकारियों को पूरा अधिकार होगा।
अपूर्ण आवेदनों और जरूरी दस्तावेजों की कमी वाले आवेदनों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। उन्हें सुधार का मौका दिए बगैर रद किया जा सकेगा।
अधूरे वीजा आवेदन पर अब सुधार का मौका नहीं देंगे
अमेरिका की सिटीजनशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसेज पालिसी में संशोधन कर लघु आव्रजन लाभ कम कर दिए गए हैं। इसके तहत आव्रजन के दर्जे में बदलाव या उसी दर्जे में कुछ और समय के लिए बने रहने संबंधी लाभ पाना विदेशियों के लिए मुश्किल होगा।
नीति में बदलाव से अमेरिकी वीजा, ग्रीन कार्ड और नैचुरलाइजेशन को लेकर प्रक्रिया अब ज्यादा जोखिम और अनिश्चितता वाली हो गई है। इसके चलते सुविधाओं का लाभ लेने वाले वर्ग में नए बदलावों को लेकर चिंता पैदा हो गई है। इस वर्ग में बड़ी संख्या भारतीयों की है।
अभी तक लागू रही इमीग्रेशन सर्विसेज पालिसी में आवेदनकर्ता को उसके आवेदन में अपूर्णता या किसी सूचना की कमी को दूर करने के लिए 12 सप्ताह का समय मिलता था।
भारतीयों सहित विदेशियों के लिए वीजा प्रक्रिया हुई कठिन
कोई बाधा आने आवेदक के अमेरिका से बाहर होने पर इसमें 14 दिन का समय और मिल जाता था। लेकिन अब यह समय नहीं मिलेगा। आव्रजन विभाग के अधिकारी के पास अपूर्ण और पर्याप्त सूचना के अभाव वाले आवेदन को तत्काल निरस्त करने का अधिकार होगा।
अब आवेदन को सही तरीके से प्रस्तुत करने की पूरी जिम्मेदारी आवेदक की होगी। ट्रंप प्रशासन की नीति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और जो आवेदन लंबित हैं उनका निस्तारण नई नीति के अनुसार होगा। नई नीति में आवेदन को अस्वीकार करने के अधिकारियों के अधिकारों में बढ़ोतरी हो गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।