विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US में आपराधिक मुकदमे का सामना करने वाले पहले पूर्व राष्ट्रपति बने ट्रंप, पोर्न स्टार को पैसे देने का है मामले

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Fri, 31 Mar 2023 11:19 PM (IST)

सीएनएन की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार अभियोग से संबंधित आरोप अभी सीलबंद हैं। वहीं ट्रंप ने कहा है कि ...और पढ़ें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फाइल फोटो।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फाइल फोटो।

न्यूयार्क, रायटर। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी इतिहास में सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाले ऐसे पहले व्यक्ति होंगे जिन्हें आपराधिक मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। मैनहट्टन की ग्रांड ज्यूरी ने 2018 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान पोर्न स्टार स्टार्मी डेनियल्स को संबंधों को लेकर चुप रहने के बदले ट्रंप की ओर से पैसे देने के मामले की जांच में दोषी पाया है, ज्यूरी ने उनके विरुद्ध अभियोग चलाने की अनुमति दे दी है।

अपनी गिरफ्तारी की आशंका जता चुके हैं ट्रंप

सीएनएन की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, अभियोग से संबंधित आरोप अभी सीलबंद हैं। वहीं, ट्रंप ने कहा है कि वह पूर्णतया निर्दोष हैं। यह डेमोक्रेट की साजिश है। उन्होंने संकेत दिया कि वह राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे। ट्रंप ने डेमोक्रेट पर आरोप लगाया कि वे जो बाइडन के विरुद्ध 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में मेरी जीत की संभावना को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

यह इतिहास में सबसे बड़ी राजनीतिक बदले की कार्रवाई है। इससे पहले 18 मार्च को ट्रंप अपनी गिरफ्तारी की आशंका जता चुके हैं। हालांकि, अभी तक व्हाइट हाउस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि ट्रंप पर 30 से अधिक कारोबारी धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रहे हैं। उन पर कैपिटल ¨हसा को उकसाने के भी आरोप हैं।

जानें क्या है मामला

डोनाल्ड ट्रंप पर पोर्न स्टार स्टार्मी डेनियल ने 2006 में शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। कहा था कि ट्रंप ने उसे बड़ा टीवी स्टार बनाने का वादा कर ऐसा किया, लेकिन उसे नहीं निभाया। इसके बाद 2018 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उसे इस मामले में चुप रहने के बदले ट्रंप की ओर से 1.30 लाख डालर दिए गए।

ट्रंप को प्रतिद्वंद्वियों का मिला समर्थन

ट्रंप 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के टिकट के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। ज्यूरी के फैसले बाद उन्हें अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का भी समर्थन मिला है। इसमें फ्लोरिडा के गवर्नर रान डिसैंटिस और पूर्व राष्ट्रपति माइक पेंस शामिल हैं। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी की ओर से ही राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके दोनों भारतवंशी नेताओं निक्की हेली और विवेक रामास्वामी ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है।