विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अगर डील नहीं हुई तो नतीजे बुरे होंगे', ट्रंप ने ईरान को फिर दी वॉर्निंग

Published: Tue, 14 Apr 2026 09:45 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर चेतावनी दी है कि यदि सीजफायर डील नहीं हुई तो ...और पढ़ें

ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी (फोटो: रॉयटर्स)

ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी (फोटो: रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सीजफायर डील को लेकर एक बार फिर ईरान को चेतावनी दे दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर सीजफायर डील नहीं हो पाती है, तो ईरान के लिए इसके नतीजे बहुत बुरे होंगे। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

दरअसल ट्रंप से पूछा गया था कि अगर सीजफायर खत्म होने तक कोई समझौता नहीं हो पाया, तो क्या होगा। इस पर ट्रंप ने कहा, 'मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन यह उनके लिए अच्छा नहीं होगा।'

ट्रंप ने दी चेतावनी

ट्रंप ने कहा, 'हमने अभी नाकाबंदी की हुई है। वे कोई बिजनेस नहीं कर पा रहे हैं। हम इसे ऐसे ही बनाए रखेंगे। उनकी नेवी, एयरफोर्स, रडार सब खत्म हो चुके हैं। उनके नेता भी खत्म हो चुके हैं। यह बड़ी बात है।'

ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे परमाणु हथियार के लिए सहमत नहीं होते हैं, तो कभी कोई डील नहीं होगी। हम उनसे वह सारा सामान छीन लेगे। हम किसी भी देश को दुनिया को ब्लैकमेल करने या उनसे जबरन पैसे ऐंठने की इजाजत नहीं देंगे। कई जहाज हमारे देश की ओर आ रहे हैं, ताकि वे हमसे बेहतरीन तेल भर सकें।

फिर हो सकती है बातचीत

उधर सीएनएन ने दावा किया कि अमेरिकी अधिकारी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म होने से पहले दोबारा बैठक बुलाई जाए या नहीं। संभावित जगहों और तारीखों की समीक्षा की जा रही है। अभी तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि दोनों देशों के बीच बातचीत का एक और दौर संभव है। कहा जा रहा है कि तुर्किए दोनों पक्षों के बीच के मतभेद दूर करने की कोशिश में जुटा है। वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि अगर हालात गलत दिशा में जाते हैं, तो हम तुरंत कोई कदम उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- पहले शांति का दूत, अब खुद को भगवान बता रहे ट्रंप... विवाद के बाद डिलीट की ईसा मसीह वाली AI तस्वीर