'खामनेई से बातचीत के लिए तैयार हैं ट्रंप', ईरान से तनातनी के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री का बड़ा बयान
मार्को रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई से मिलने को तैयार हैं, यदि ...और पढ़ें

खामनेई से बातचीत के लिए तैयार हैं ट्रंप। (पीटीआई)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो का कहना है कि अगर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई, राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मिलना चाहते हैं तो मुझे यकीन है कि वो उनसे मिलेंगे।
ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में रुबियो ने कहा कि ट्रंप की पसंद ईरान के साथ डील करना है और उन्होंने ट्रंप के ईरान के सुप्रीम लीडर, खामनेई से मिलने का रास्ता भी खुला रखा है।
अगर अयातुल्ला मिलना चाहे तो ट्रंप मिलेंगे- रुबियो
रुबियो ने कहा, "देशों को एक-दूसरी से बातचीत करने की जरूरत है। मैं एक ऐसे प्रेसिडेंट के अंडर कार करता हूं जो किसी से भी मिलने को तैयार है। मुझे पूरा यकीन है कि अगर अयातुल्ला कल कहते हैं कि वह प्रेसिडेंट ट्रंप से मिलना चाहते हैं, तो प्रेसिडेंट उनसे मिलेंगे, इसलिए नहीं कि वह अयातुल्ला से सहमत है, बल्कि इसलिए कि उन्हें लगता है कि दुनिया की समस्याओं को इसी तरह हल किया जा सकता है।''
उन्होंने मिडिस ईस्ट में दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भेजने के ट्रंप के फैसले को यह पक्का करने की कोशिश बताया कि ईरान हमारे पीछे न आए और उससे भी बड़ी कोई चीज न शुरू कर दे। साथ ही उन्होंने इस बात से इनकार किया क्या अमेरिका का ईरान के साथ सब्र खत्म हो रहा है।
यूरोप के नेताओं को मूल्यों पर लौटना चाहिए- रुबियो
यूरोप पर बोलते हुए रुबियो ने कहा कि यूरोप के नेताओं को उन परंपराओं और मूल्यों पर लौटना चाहिए जो वे अमेरिका के साथ शेयर करते हैं, साथ ही अपने साथियों के प्रति वॉशिंगटन के कमिटमेंट के बारे में भरोसा दिलाना चाहिए।
रुबियो ने कहा कि हम चाहते हैं कि यूरोप तरक्की करे क्योंकि हम कई अलग-अलग तरीके से आपस में जुड़े हैं, क्योंकि हमारा अलायंस बहुत जरूरी है। लेकिन यह ऐसे साथियों का अलायंस होना चाहिए जो अपने होने और जो जरूरी है, लेकिन यह ऐसे साथियों का अलायंस होना चाहिए जो अपने होने और जो जरूरी है, उसके लिए लड़ने के में काबिल और तैयार हो।
