विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'होर्मुज पर ईरान नहीं, अमेरिका का नियंत्रण', ट्रंप का दावा- 200 जहाज और 10 करोड़ बैरल तेल सुरक्षित निकला

Published: Thu, 11 Jun 2026 06:15 AM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2026 06:55 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि एक गुप्त सैन्य अभियान के तहत अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 10 करोड़ ...और पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा। फाइल फोटो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा। फाइल फोटो

HighLights

  1. अमेरिका ने गुप्त अभियान से होर्मुज जलडमरूमध्य सुरक्षित किया।

  2. 10 करोड़ बैरल तेल, 200 से अधिक जहाज सुरक्षित निकले।

  3. ट्रंप ने ईरान को सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी।

एएनआई, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने एक गुप्त सैन्य अभियान के जरिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य से वाणिज्यिक जहाजों और तेल टैंकरों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की है।

ट्रंप के अनुसार, इस अभियान की बदौलत 10 करोड़ से अधिक बैरल तेल वैश्विक बाजार तक पहुंच सका, जबकि 200 से अधिक व्यावसायिक जहाज सुरक्षित रूप से इस मार्ग से गुजरे।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि पिछले महीने उन्होंने अमेरिकी सेना को तेल टैंकरों और अन्य व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षा के लिए एक गुप्त मिशन संचालित करने का निर्देश दिया था।

Screenshot 2026-06-11 061305

उन्होंने लिखा, "आज मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस प्रयास के परिणामस्वरूप 10 करोड़ से अधिक बैरल तेल होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर खुले बाजार तक पहुंचा है। 200 से अधिक व्यावसायिक जहाज भी सुरक्षित रूप से इस मार्ग से गुजरे हैं।"

'होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का नियंत्रण'

ट्रंप ने दावा किया कि इस सफलता का कारण यह है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का नियंत्रण है, न कि ईरान का। उन्होंने कहा कि ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर पड़ चुकी है और उसकी अर्थव्यवस्था भी संकट में है।

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, "यह अभियान बेहद सफल रहा क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का नियंत्रण है, ईरान का नहीं। उनकी सेना पराजित हो चुकी है और उनकी अर्थव्यवस्था बिखर चुकी है।"

ईरान के खिलाफ फिर सैन्य कार्रवाई की चेतावनी

इस बीच ट्रंप ने ईरान के साथ परमाणु समझौते को लेकर जारी बातचीत पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि तेहरान समझौते को अंतिम रूप देने में देरी कर रहा है, जिसके चलते अमेरिका सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा।

ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, "हम उन पर हमला करेंगे और बहुत कड़ा हमला करेंगे।"

उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान द्वारा एक अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने के बाद अमेरिका के पास जवाबी कार्रवाई का अधिकार है।

ट्रंप ने कहा, "हमने कल उन्हें कड़ा जवाब दिया था और आज भी कार्रवाई जारी रहेगी। अब देखना होगा कि समझौते पर क्या होता है।"

'समझौता पूरी तरह तैयार, सिर्फ हस्ताक्षर बाकी'

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का मसौदा पूरी तरह तैयार है और अब केवल ईरान की मंजूरी तथा हस्ताक्षर बाकी हैं।

उन्होंने कहा, "समझौता पूरी तरह से तैयार है। उन्हें सिर्फ दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने हैं, लेकिन वे लगातार समय मांग रहे हैं।"

यह भी पढ़ें- 'Grate PM, मेरे दोस्त मोदी...' ट्रंप ने प्रधानमंत्री को 12 वर्ष पूरे होने पर दी बधाई, देशभर में प्रार्थना-सभाएं

यह भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान के बीच फिर महासंग्राम, ट्रंप का तेहरान को सख्त अल्टीमेटम; मिसाइल हमलों से खाड़ी देशों में हाहाकार