विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'48 नेताओं को मारा, अब बात करने को तैयार ईरान', ट्रंप बोले- उनके 9 शिप भी हो गए तबाह

Published: Mon, 02 Mar 2026 02:00 AM (GMT+05:30)

राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान का नया नेतृत्व उनसे बात करने को तैयार है, जिस पर वे ...और पढ़ें

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का दावा। (फाइल)

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का दावा। (फाइल)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान का नया नेतृत्व उनसे बात करने को तैयार है, और वो इसके लिए तैयार हो गए हैं।

ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा, "वे बात करना चाहते हैं और मैं उनसे बात करते के लिए सहमत हो गया हूं, इसलिए मैं उनसे बात करूंगा। उन्हें यह पहले ही कर लेना चाहिए था। जो बहुत व्यवहारिक और आसान था। उन्होंने बहुत देर कर दी।"

हालांकि, ट्रंप ने अभी स्पष्ट नहीं किया कि वह किससे बात करेंगे, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि हाल के हफ्तों में बातचीत में शामिल कुछ ईरानी अब जीवित नहीं है। उन्होंने कहा उनमें से अधिकतर लोग मारे गए हैं, जिन लोगों से बातचीत कर रहे थे, उनमें से कुछ लोग अब नहीं रहे, क्योंकि यह बड़ा झटका था।

ईरान के 9 नौसैनिक जहाजों को डुबोया- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना ने ईरान के 9 नौसैनिक सैनिक जहाजों को डुबो दिया है और ईरान के नौसेना मुख्यालय को आंशिक रूप से नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा मुझे अभी-अभी सूचित किया गया कि हमने ईरान के 9 नौसैनिक सैनिक जहाजों को नष्ट कर दिया और डुबो दिया है, जिनमें से कुछ अपेक्षाकृत बड़े और महत्वपूर्ण थे। हम बाकी बचे हुए लोगों का पीछा कर रहे हैं वह भी जल्दी समुद्र की तलहटी में तैरते नजर आएंगे।

सैनिक उपकरणों के नुकसान के अलावा ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर की गई बमबारी में कम से कम 48 ईरानी नेता मारे गए और यह हमला बहुत सकारात्मक है।

एक झटके में 48 ईरानी नेता खत्म- ट्रंप

फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप के हवाले से कहा गया है, "हमें जो सफलता मिल रही है, उस पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है, एक ही झटके में 48 नेता साफ हो गए और यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।"

सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, "हम न सिर्फ अपने लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए काम कर रहे हैं और सब कुछ तय समय से आगे चल रहा है।" उन्होंने कहा, "हालात बहुत ही सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"

यह भी पढ़ें- ईरान पर हमले के लिए बेताब थे ट्रंप, बढ़ा-चढ़ाकर किए थे दावे; अब सामने आ गई सारी सच्चाई