राष्ट्रपति पद से हाथ धो सकते हैं ट्रंप, उत्तराधिकारी बनेगी भारतीय मूल की यह महिला!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस में पहले साल के कार्यकाल पर लिखी गई एक किताब में कई खुलासे किए गए हैं।
लंदन (रॉयटर्स)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लिखी गई किताब ‘फायर एंड फ्यूरी: इनसाइड द ट्रंप व्हाइट हाउस’ में कई सनसनीखेज खुलासे किए गए हैं। ट्रंप के व्हाइट हाउस में पहले साल के कार्यकाल पर लिखी गई इस किताब के लेखक ने कहा है कि इसके बाद ट्रंप का व्हाइट हाउस में सफर खत्म हो सकता है।
किताब के लेखक माइकल वुल्फ़ ने बीबीसी रेडियो से बात करते हुए बताया, 'ट्रंप जिस पद के लिए चुने गए हैं वह उसके योग्य नहीं है।' वोल्फ ने आगे कहा, 'अचानक चारो तरफ लोग कह रहे हैं, ओ मॉय गॉड! यह आदमी सच में बेशर्म है। लोगों में यह अवधारणा बन रही है और ऐसा लग रहा है कि यह ट्रंप की कुर्सी लेकर रहेगी।'
ट्रंप को नहीं था जीत का भरोसा
डोनाल्ड ट्रंप इस किताब को झूठ का पुलिंदा' करार दे चुके हैं। उनके वकील ने इस किताब के प्रकाशन पर रोक लगाने की कोशिश की थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। किताब में लिखा गया है, 'व्हाइट हाउस में पदासीन एक राष्ट्रपति को जो 2016 में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नहीं था और उसके सहयोगियों को उसकी योग्यता पर शक था।'
झूठ से भरी है यह किताब- व्हाइट हाउस
ट्रंप ने शुक्रवार को ट्विटर के जरिए किताब के लेखक पर निशाना साधा और उनके पूर्व सहयोगी स्टीव बेनन ने किताब के बारे में लिखा, 'माइकल वोल्फ एक झूठा इंसान है जो अपनी किताब को बेचने के लिए झूठी कहानियां गढ़ रहा है। यह वहीं इंसान है जब इसे जॉब से निकाला गया है तो यह रो रहा था।' बेनन को ट्रंप के मुख्य रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है। व्हाइट हाउस ने कहा है, ‘यह किताब झूठ से भरी है और इसमें उन लोगों के हवाले से भ्रामक तथ्य रखे गए हैं जिनकी व्हाइट हाउस तक कोई पहुंच नहीं है।
निकी हेली बन सकती है ट्रंप की उत्तराधिकारी
इस किताब में वोल्फ लिखते हैं, 'ट्रंप के एक करीबी सहायक इस बात को लेकर चिंता जताते हैं कि हेली ट्रंप से कहीं ज्यादा महत्वाकांक्षी और स्मार्ट हैं।' भारतीय मूल की हेली प्रमुख अमेरिकी शहर साउथ कैरोलिना की गवर्नर रह चुकी हैं। निकी के माता-पिता भारतीय सिख हैं, जो अमेरिका जाकर बस गए। ट्रंप के करीबी भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि जिस तरह से निकी हेली का प्रभाव बढ़ रहा है, आगे चलकर वह राष्ट्रपति की प्रबल दावेदार बन सकती हैं। निकी हेली एयर फोर्स वन में ट्रंप के साथ निजी बैठकों में भी शामिल होती हैं।
यह भी पढ़ें: ट्रंप की आलोचना करने वाली किताब पर नया बवाल, जांच पर उठ रहे सवाल