विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमलावर हथियार लेकर अंदर कैसे घुसा? ट्रंप ने बताई बात, पुलिस-एफबीआई ने शुरू की जांच

Published: Sun, 26 Apr 2026 11:34 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस करेस्पांडेंट्स डिनर में हुए कथित हमले का खुलासा किया, जिसमें हमलावर कई हथियारों से लैस था।

हमलावर एलन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप

हमलावर एलन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शनिवार रात होटल हिल्टन में आयोजित वार्षिक व्हाइट हाउस करेस्पांडेंट्स डिनर के दौरान उन पर हुए कथित हमले के प्रयास का खुलासा करते हुए कहा कि हमलावर कई तरह के हथियारों से लैस था।

घटना के समय ट्रंप बॉलरूम में मौजूद थे और सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। उन्होंने बताया कि हमलावर अकेला ही था और उसके हमले का मकसद तत्काल पता नहीं चल सका है।

ट्रंप ने एक छोटा सर्विलांस वीडियो भी जारी किया, जिसमें आरोपित हमलावर को होटल की सिक्योरिटी चेकप्वाइंट से दौड़ते हुए देखा गया। वीडियो में सुरक्षा अधिकारियों को बंदूक निकालते और उस पर फायरिंग करते भी देखा गया। स्थानीय पुलिस और एफबीआइ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसमें सुरक्षा चूक को भी देखा जा रहा है कि हमलावर हथियार लेकर अंदर कैसे घुसा। हमलावर की पहचान कोल टामस एलेन (31) के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया के टोरेंस का निवासी बताया गया है।

WhatsApp Image 2026-04-26 at 9.57.30 PM

हथियार लेकर कैसे अंदर पहुंचा हमलावर?

ट्रंप के अनुसार, सीक्रेट सर्विस ने आरोपी के पास से कई खतरनाक हथियार बरामद किए। उसने एक एजेंट पर गोली भी चलाई, लेकिन एजेंट की बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण उसकी जान बच गई। वॉशिगटन के अंतरिम पुलिस प्रमुख जेफ कैरोल ने बताया कि हमलावर के पास एक शाटगन, एक हैंडगन और कई तरह के चाकू थे।

बंदूकें अलग-अलग टुकड़ों में थीं, जिन्हें उसने मौके पर ही असेंबल किया था। उन्होंने बताया कि घटना रात 8.36 बजे (स्थानीय समयानुसार) होटल लाबी से शुरू हुई। वहां कई परतों में सुरक्षा दायरा बनाया गया था।

सुरक्षा घेरा तोड़ने के क्रम में हमलवार ने पांच-छह राउंड फायरिंग की। उन्होंने बताया कि आरोपित को जल्दी ही काबू कर लिया गया।मेहमानों के भोजन शुरू करने के पांच मिनट बाद ही बैंक्वेट हाल के पिछले हिस्से में शोरगुल मच गया।

फायरिंग की आवाज पर ट्रंप ने कहा कि पहले मुझे लगा कि कोई ट्रे जमीन पर गिर गई हो। उन्होंने कहा कि मैं समझने की कोशिश कर रहा था कि क्या हो रहा है। घटना के दौरान मौजूद मेहमानों को तत्काल मेजों के नीचे झुकने के निर्देश दिए गए। एफबीआइ ने आरोपी को मौके पर ही काबू में कर लिया।

WhatsApp Image 2026-04-26 at 7.02.42 PM

हो सकता था बड़ा हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अफरा-तफरी और चीख-पुकार की आवाजें बॉलरूम तक सुनाई दे रही थीं, जहां ट्रंप अन्य हस्तियों के साथ मौजूद थे। अधिकारियों का कहना है कि यदि हमलावर बॉलरूम तक पहुंच जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। सुरक्षा कर्मियों ने ट्रंप समेत सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

इस दौरान ट्रंप हल्का लड़खड़ा गए, जिन्हें सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने संभाल लिया।घटना की सूचना फैलते ही होटल के बाहर नेशनल गार्ड और अन्य सुरक्षा बलों की भारी तैनाती कर दी गई और परिसर को घेर लिया गया। कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया गया।

व्हाइट हाउस करेस्पांडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष वीजिया जियांग ने कहा कि यह कार्यक्रम बाद में फिर आयोजित किया जाएगा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ।

White House Dinner Shooting

एफबीआई ने भी शुरू की जांच 

एफबीआई ने भी शुरू की जांच ट्रंप की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में हुई गोलीबारी की घटना की जांच एफबीआइ ने भी शुरू कर दी है। एजेंसी ने अपनी ज्वाइंट टेररिज्म टास्क फोर्स और एविडेंस रिस्पान्स टीम को जांच में लगाया है।

एफबीआइ के सहायक निदेशक डैरेन काक्स ने कहा कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और कोई भी सुराग नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। सीक्रेट सर्विस के निदेशक सीन कर्न ने कहा कि यह घटना बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता को दर्शाती है, जिसके चलते संदिग्ध को संरक्षित व्यक्तियों तक पहुंचने से पहले ही रोक लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, जांच अभी शुरुआती चरण में है। फोरेंसिक साक्ष्यों का विश्लेषण, गवाहों से पूछताछ और आरोपी की पृष्ठभूमि की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- '30 दिन बाद फिर होगी पार्टी', व्हाइट हाउस में फायरिंग के बाद बेखौफ ट्रंप, अब तक कितने बार हुए हमले?