'जेन्सेन हुआंग की जगह टिम कुक को बनाओ Nvidia का CEO', डोनल्ड ट्रंप ने दिया सुझाव
डोनल्ड ट्रंप ने एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद टिम कुक को उनकी जगह CEO बनाने का सुझाव दिया है।

हुआंग की जगह लें टिम कुक (फोटो-रॉयटर्स)
HighLights
ट्रंप ने एनवीडिया सीईओ पद के लिए टिम कुक का नाम सुझाया।
जेन्सेन हुआंग ने एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दिया।
कोलेट क्रेस्स को एनवीडिया का अंतरिम सीईओ बनाया गया।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। जेन्सेन हुआंग के एनवीडिया (Nvidia) के CEO पद से इस्तीफे के बाद अब कंपनी के नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस चिप निर्माता कंपनी की कौन संभाले, इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सुझाव दिया है।
ट्रम्प ने एनवीडिया के नेतृत्व को लेकर हो रही चर्चा में एप्पल के पूर्व CEO टिम कुक का नाम लिया है। उन्होंने सुझाव दिया है कि इस चिप निर्माता कंपनी में जेन्सेन हुआंग की जगह एप्पल के CEO टिम कुक को लेनी चाहिए।
हुआंग की जगह टिम कुक बनें CEO
डोनल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, 'अब जबकि एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग, जिन्होंने बहुत शानदार काम किया है, उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, तो उनकी जगह लेने के लिए केवल एक ही व्यक्ति है - एप्पल (Apple) के टिम कुक। एक दिग्गज की जगह दूसरा दिग्गज!'
ट्रंप का यह सुझाव तब आया है, जब टिम कुक ने सितंबर 2026 में एप्पल के CEO पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने एक दशक से भी अधिक समय तक क्यूपर्टिनो स्थित इस कंपनी का नेतृत्व किया था।
ट्रंप ने टिम कुक के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए उन्हें एक बेहतरीन इंसान बताया। उन्होंने कहा कि उनके और कुक के बीच पेशेवर रिश्ते तब शुरू हुए थे, जब ट्रंप अपने पहले कार्यकाल में राष्ट्रपति थे और कुक किसी मुद्दे पर मदद मांगने के लिए उनके पास आए थे।
यह बदलाव AI इंडस्ट्री के लिए, और खासकर एनवीडिया के लिए, नेतृत्व के स्तर पर एक बड़ा बदलाव है। हुआंग ने ही एनवीडिया को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक प्रमुख ताकत के रूप में स्थापित किया था।
कोलेट क्रेस्स को मिली कमान
जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद कोलेट क्रेस्स को Nvidia की अंतरिम CEO बनाया गया है। वह 2013 से कंपनी के साथ जुड़ी हैं और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के पद पर हैं।
यह भी पढ़ें- जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद Nvidia की अंतरिम CEO बनीं Colette Kress
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।