विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद Nvidia की अंतरिम CEO बनीं Colette Kress

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:54 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2026 08:07 PM (IST)

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर कोलेट क्रेस्स को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है।

कोलेट क्रेस्स बनीं Nvidia की अंतरिम CEO

कोलेट क्रेस्स बनीं Nvidia की अंतरिम CEO

HighLights

  1. एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने इस्तीफा दिया।

  2. कोलेट क्रेस्स को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया।

  3. कोलेट क्रेस्स 2013 से कंपनी की CEO हैं।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कंपनी की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर कोलेट क्रेस्स (Colette Kress) को अंतरिम प्रमुख बनाया गया है।

चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया ने आज गुरुवार को बताया कि जेन्सेन हुआंग के जाने के बाद, कंपनी की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कोलेट क्रेस्स को अंतरिम CEO नियुक्त किया गया है।

Nvidia की अंतरिम CEO

कोलेट क्रेस्स सितंबर 2013 में Nvidia से जुड़ी थीं। तब ये लेकर अब तक वे एग्जीक्यूटिव वाइस-प्रेसिडेंट और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के तौर पर कंपनी के साथ हैं।

जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद अब कोलेट क्रेस्स कंपनी की कमान संभालेंगी। वे तब तक इस पद पर बनी रहेंगी, जब तक कि कंपनी जेन्सेन हुआंग की जगह किसी स्थायी उत्तराधिकारी की तलाश पूरी न कर ले।

Nvidia new chief Colette Kress (2)

कोलेट क्रेस्स के कार्यकाल में कंपनी को तगड़ा प्रॉफिट

CFO के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, क्रेस्स ने एनवीडिया के कारोबार में भारी विस्तार देखा है। जिस वित्त वर्ष में वह कंपनी से जुड़ी थीं, तब कंपनी का रेवेन्यू 4.13 अरब डॉलर था, जो वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर 215.9 अरब डॉलर हो गया।

एनवीडिया की क्वालिटी अर्निंग कॉल में भी वे अक्सर जेन्सेन हुआंग के साथ नजर आती रही हैं। ये वो कॉन्फ्रेंस है, जहां कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की जाती है।

लंबे समय से फाइनेंस विभाग में काम कर रहीं अब यह अधिकारी इस चिप निर्माता कंपनी की कमान संभालेंगी। इस कंपनी के प्रोसेसर का इस्तेमाल एडवांस्ड कंप्यूटिंग सिस्टम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेटा सेंटरों में बड़े पैमाने पर किया जाता है।

यह भी पढ़ें- जेन्सेन हुआंग ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, चीन की 'जासूस' से अफेयर के बीच एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।