जेन्सेन हुआंग ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, चीन की 'जासूस' से अफेयर के बीच एलान
जेन्सेन हुआंग ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर विवाद के बाद Nvidia के CEO पद से इस्तीफा दे दिया है।

जेन्सेन हुआंग ने Nvidia के CEO पद से इस्तीफा दिया
HighLights
जेन्सेन हुआंग ने Nvidia CEO पद से इस्तीफा दिया।
इस्तीफे का कारण एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर विवाद।
यह घटना तकनीकी जगत में चर्चा का विषय बनी।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। जेन्सेन हुआंग ने तत्काल प्रभाव से Nvidia के CEO, प्रेसिडेंट और बोर्ड मेंबर के पदों से इस्तीफा दे दिया है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की कॉन्ट्रोवर्सी में फंसने के बाद जेन्सेन हुआंग ने इस्तीफा दिया है।
जेन्सेन हुआंग के अफेयर के बारे में पता चलने के बाद वे राष्ट्रीय सुरक्षा जांच के घेरे में फंस गए, क्योंकि उनका नाम चीन की जासूस एलिस हुआंग के साथ सामने आया।
जेन्सेन हुआंग ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा
जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे से पहले ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे किसी भी वक्त अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं और आज गुरुवार को उन्होंने CEO पद से इस्तीफा दे दिया है।
Nvidia के पूर्व सीईओ जेन्सेन हुआंग की चीन की जासूस एलिस हुआंग के साथ वीडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसके बाद से ही जेन्सेन हुआंग ही नहीं, पूरी कंपनी चर्चा का विषय बन गई।
जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे पर Nvidia का बयान
जेन्सेन हुआंग के कंपनी से इस्तीफे के बाद एनवीडिया की तरफ से कहा गया, 'उनके जाने से AI इंडस्ट्री ने अपना सबसे बड़ा समर्थक खो दिया है और उस चिपमेकर कंपनी का भविष्य भी अनिश्चित हो गया है, जिसे उन्होंने खुद एक AI पावरहाउस के रूप में खड़ा किया था।'
कंपनी के मुताबिक, जेन्सेन हुआंग, जो एनवीडिया के सह-संस्थापक हैं और लगभग 3.61% हिस्सेदारी के साथ कंपनी के चौथे सबसे बड़े निवेशक हैं, अब बोर्ड में भी नहीं रहेंगे।
CFO कोलेट क्रेस्स संभालेंगी कमान
कंपनी ने गुरुवार को बताया कि जब तक कोई स्थायी उत्तराधिकारी नहीं मिल जाता, तब तक चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कोलेट क्रेस्स अंतरिम CEO के रूप में काम संभालेंगी।
यह भी पढ़ें- Nvidia का अगला CEO कौन बनेगा? खतरे में जेन्सेन हुआंग की कुर्सी, चर्चा में चल रहे 4 नाम