'मेरी बाकी की जिंदगी...', माफी वाले नोट में Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए संदेश
Nvidia के CEO पद से इस्तीफा देने के बाद जेनसन हुआंग ने विवाद पर चुप्पी तोड़ी, कंपनी को हुई समस्याओं ...और पढ़ें

जेनसन हुआंग ने Nvidia CEO पद से इस्तीफा दिया (फाइल फोटो-रॉयटर्स)
HighLights
जेनसन हुआंग ने Nvidia CEO पद से इस्तीफा दिया
कंपनी को हुई समस्याओं पर खेद व्यक्त किया
परिवार के लिए भावुक संदेश सोशल मीडिया पर लिखा
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। पिछले हफ्ते एनवीडिया के CEO पद से इस्तीफा देने के बाद, जेनसन हुआंग ने मंगलवार को पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कंपनी के लिए खड़ी की गई समस्याओं पर खेद जताया और अपने परिवार के लिए एक मैसेज भी लिखा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए अपने 277 शब्दों के पोस्ट की आखिरी लाइन में उन्होंने लिखा, 'मेरा परिवार: मैं आप सभी से प्यार करता हूं और अपनी बाकी की जिंदगी इस तरह बिताऊंगा कि मैं आपके प्यार के काबिल बना रहूं।'

क्या है पूरा विवाद?
कथित चीनी जासूस और AI चिप बनाने वाली कंपनी के दो अन्य अधिकारियों के साथ हुआंग के संबंधों की खबरें सामने आने के बाद गुरुवार को उन्होंने एनवीडिया के CEO पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी पत्नी और पिछले 41 सालों से उनकी जीवनसाथी रहीं लोरी मिल्स का इन खबरों के बाद से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
पिछले हफ्ते हुआंग ने अपने एक बयान में सिंगापुर स्थित क्लाउड कंप्यूटिंग फर्म 'मेगास्पीड' की एक एग्जीक्यूटिव, ऐलिस हुआंग के साथ अपने अफेयर का खुलासा किया था, जेनसन हुआंग ने कहा कि वह अपनी पत्नी के प्रति बेवफा रहे हैं।
हुआंग का पत्नी-बच्चों और दोस्तों के नाम संदेश
पिछले एक हफ्ते में मुझे दोस्तों, इंडस्ट्री के साथियों और ऐसे लोगों से भी बहुत प्यार और समर्थन मिला है जिनसे मैं कभी नहीं मिला। मेरे और मेरे परिवार के प्रति दया दिखाने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
मैं 53 साल पहले अमेरिका आया था और अमेरिकी नागरिक बनना मेरे जीवन के सबसे गर्व के पलों में से एक है। NVIDIA मेरे जीवन का काम रहा है। अपने साथियों के साथ मिलकर इसे आज की स्थिति तक पहुंचाना मेरे लिए सम्मान की बात है। अमेरिका के अलावा कहीं और NVIDIA जैसी कंपनी का बनना संभव नहीं था। मुझे अपने देश से प्यार है और मुझे NVIDIA से भी प्यार है।
मैं NVIDIA में सभी से अपेक्षित मानकों पर खरा नहीं उतर पाया और मैंने अपने निजी जीवन में गंभीर गलतियां की हैं। मैंने बोर्ड के लिए मुश्किलें खड़ी कीं, जिसका मुझे गहरा खेद है। मैं अपनी गलतियों की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और बोर्ड की स्वतंत्र जांच में पूरा सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
मेरे जाने के बाद से, NVIDIA के कर्मचारियों, निवेशकों, बिजनेस पार्टनर्स और ग्राहकों की ओर से मुझे वापस CEO के रूप में लौटने के लिए लगातार आग्रह मिल रहे हैं। चूंकि कंपनी अभी जटिल तकनीक, बाजार, प्रतिस्पर्धा और भू-राजनीतिक चुनौतियों से गुजर रही है, इसलिए कई लोग सीधे मुझसे संपर्क कर रहे हैं।
NVIDIA एक ऐसी कंपनी है जो शायद ही कभी देखने को मिलती है। अगर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को लगता है कि मेरी वापसी हमारे शेयरधारकों, कर्मचारियों, कंपनी और अमेरिका के हित में है, तो मुझे वापस CEO के रूप में लौटने में बहुत खुशी और सम्मान महसूस होगा।
शुभकाकामनाएं भेजने वाले सभी लोगों को एक बार फिर धन्यवाद। आपके समर्थन से मैं अभिभूत हूं। अपने परिवार से कहना चाहता हूं, मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं और अपना बाकी जीवन इस तरह बिताऊंगा कि मैं आपके प्यार के काबिल बना रहूं।

हुआंग से अमेरिकी सरकार करेगी पूछताछ
पिछले एक हफ्ते में मची उथल-पुथल ने एनवीडिया के शेयरों को बुरी तरह प्रभावित किया है। कुछ समय पहले तक यह दुनिया की सबसे मूल्यवान पब्लिकली ट्रेडेड कंपनी थी।
अमेरिकी सांसदों ने मंगलवार को बताया कि 1 दिसंबर को हुआंग तीन अमेरिकी हाउस कमेटियों के सामने पेश होंगे। उनसे इस बात पर पूछताछ की जाएगी कि चीन को एनवीडिया के जरिए अमेरिका की एडवांस्ड चिप्स तक पहुंच कैसे मिल गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।