जेनसन हुआंग की बेटी मैडिसन से क्यों डरते थे कर्मचारी? एनवीडिया पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट बताती है कि एनवीडिया में जेनसन हुआंग की बेटी मैडिसन हुआंग की प्रबंधन शैली से कर्मचारी परेशान थे, जिससे कई अधिकारियों ने कंपनी छोड़ी।

जेनसन हुआंग की बेटी मैडिसन से क्यों डरते थे कर्मचारी। (फोटो क्रेडिट: लिंक्डइन/मैडिसन हुआंग)
HighLights
मैडिसन हुआंग की प्रबंधन शैली से कर्मचारी काफी परेशान थे।
कई वरिष्ठ अधिकारियों ने मैडिसन के कारण कंपनी छोड़ी।
एनवीडिया एक पारिवारिक व्यवसाय की तरह संचालित होती थी।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। जेनसेन हुआंग ने सिलिकॉन वैली के सबसे करिश्माई बॉस के रूप में अपनी पहचान बनाई थी, लेकिन अब एनवीडियो को चलाने के उनके तरीके की एक अलग ही तस्वीर सामने आ रही है।
'वॉल स्ट्रीट जर्नल' की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह CEO मीटिंग्स में अक्सर कर्मचारियों से कहते थे कि उनके सवाल और विचार बेवकूफी भरे हैं। उनकी बेटी मैडिसन हुआंग, जो असल में उनके चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर काम करती थीं, उन कर्मचारियों को 'गोल्डफिश' जिन्हें चीजें याद नहीं रहती थीं।
2020 में रिटायर हुए एक पूर्व सीनियर एग्जीक्यूटिव, रॉब सोंगोर ने बताया कि यह उनकी कार्यशैली का ही एक हिस्सा था। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि एनवीडिया की सफलता का एक कारण यही 'बौद्धिक ईमानदारी' थी।
फैमिली बिजनेस की तरह काम करती थी कंपनी
कर्मचारियों को बयानों पर आधारित यह रिपोर्ट एक ऐसी 5 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी के बारे में बताती है, जो आज भी किसी पारिवारिक बिजनेस की तरह चल रही थी। हुआंग के अंडर लगभग 60 लोग सीधे रिपोर्ट करते थे और उनके दो बच्चे तथा दामाद भी उसी कंपनी में काम करते थे। यह रिपोर्ट 12 नवंबर को हुआंग के इस्तीफा देने के कुछ ही दिनों बाद आई है।
उनके जाने से पहले उनके एक्स्ट्र-मैरिटल अफेयर्स का खुलासा हुआ था। इनमें से एक मामला एक कस्टमर एग्जीक्यूटिव के साथ था, जिस पर अमेरिकी अधिकारियों को शक था कि वह चीन की खुफिया एजेंसी के लिए काम करती है। चीन ने इस दावे को खारिज कर दिया।
मैडिसन हुआंग से परेशान थे कर्मचारी- रिपोर्ट
एनवीडिया (Nvidia) में एक तरह से चीफ ऑफ स्टाफ की भूमिका निभा रहीं मैडिसन हुआंग को कर्मचारियों की शिकायतों का सामना करना पड़ा।
कौन हैं मैडिसन हुआंग?
मैडिसन हुआंग ने शेफ और सोमेलियर के तौर पर ट्रेनिंग ली थी। 2020 में एनवीडिया से समर इंटर्न के तौर पर जुड़ने से पहले उन्होंने LVMH में काम किया था। 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बहुत तेजी से तरक्की की, वे अपने पिता की तिमाही कार्यकारी बैठकों में शामिल होती थीं और बोर्ड के सामने प्रेजेंटेशन भी देती थीं।
रिपोर्ट में एक ऐसी घटना का जिक्र है जिसका संबंध नई दिल्ली से है। फरवरी में भारतीय राजधानी में होने वाली एक कॉन्फ्रेंस में मैडिसन हुआंग को मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होना था, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया और अपनी जगह अपने करीबी सहयोगी जे पुरी को भेज दिया। इस कार्यक्रम से पहले, मैडिसन ने एक कॉल के दौरान कर्मचारियों को बुरी तरह फटकारा।
इस पर पुरी ने उनसे कहा कि जब वह चिल्लाना बंद करेंगी, तभी वह उनके सवालों का जवाब देंगे। इसके छह महीने से भी कम समय बाद, पुरी ने अपना पद छोड़ दिया।
इतने सारे कर्मचारियों ने शिकायतें कीं कि HR को मैडिसन के लिए उनके मैनेजमेंट स्टाइल को लेकर साप्ताहिक कोचिंग सेशन अनिवार्य करने पड़े। कर्मचारियों का अनुमान है कि एक दर्जन से अधिक प्रमुख अधिकारियों ने इसलिए कंपनी छोड़ दी क्योंकि उन्हें मैडिसन के साथ काम करना पसंद नहीं था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।