विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Defense Ministry: अमेरिकी आकाश में फिर मिली उड़ती संदिग्ध वस्तु, मार गिराई गई, जासूसी की आशंका

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Sat, 11 Feb 2023 10:44 PM (IST)

अमेरिकी आकाश में 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रही संदिग्ध वस्तु को मार गिराने की यह घटना हफ्ते ...और पढ़ें

अभी भेजने वाले और उसके उद्देश्य का पता नहीं - हफ्ते भर में आकाश से जासूसी की दूसरी बार आशंका
अभी भेजने वाले और उसके उद्देश्य का पता नहीं - हफ्ते भर में आकाश से जासूसी की दूसरी बार आशंका

वाशिंगटन, रायटर। अमेरिका के अलास्का राज्य में शुक्रवार को आकाश में उड़ रही संदिग्ध अनजान वस्तु को मार गिराया गया। एफ-22 लड़ाकू विमान से निशाना बनाई गई यह गतिशील वस्तु कार के आकार की थी। अमेरिकी आकाश में 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रही संदिग्ध वस्तु को मार गिराने की यह घटना हफ्ते भर के भीतर दूसरी है। पिछले सप्ताह चीन के जासूसी गुब्बारे को भी एफ-22 लड़ाकू विमान ने मिसाइल प्रहार से गिराया था।

समुद्री तट के नजदीक आकाश में मार गिराई गई संदिग्ध वस्तु

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट्रिक राइडर ने बताया कि कार के आकार की उड़ रही अज्ञात वस्तु को एफ-22 विमान ने साइडविंडर मिसाइल से मार गिराया। उन्होंने कहा, हमें नहीं पता कि यह गतिमान वस्तु किस देश की थी और उसका क्या उद्देश्य था। इस अज्ञात वस्तु की जानकारी रडार पर मिलने के बाद उसकी निगरानी के लिए एफ-35 लड़ाकू विमान को भेजा गया, उसके बाद मार गिराने की कार्रवाई हुई। यह वस्तु उत्तर-पूर्वी समुद्री तट के नजदीक आकाश में मार गिराई गई।

यह स्थान कनाडा की सीमा के नजदीक भी है। आकाश में जिस स्थान पर यह वस्तु उड़ रही थी वह नागरिक विमानों की उड़ान का मार्ग था। इसके कारण उससे टकराकर किसी यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी था।

जासूसी करने वाले उपकरणों से था लैस

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जान किर्बी ने कहा है कि पता लगाया जा रहा है कि यह अनजान वस्तु कहां से उड़ाई गई थी। राष्ट्रपति जो बाइडन के आदेश पर उड़ रही इस वस्तु को मार गिराया गया है। पिछले सप्ताह चीनी गुब्बारे को मार गिराने का निर्णय लेने में हुई देरी के चलते राष्ट्रपति बाइडन को विपक्ष की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

व्हाइट हाउस और पेंटागन ने मार गिराई गई अज्ञात वस्तु के बारे में अन्य कोई जानकारी देने से इन्कार किया है। अमेरिकी कार्रवाई से कुछ घंटे पहले ही शुक्रवार को पेंटागन ने बताया था कि पिछले सप्ताह मार गिराया गया चीनी गुब्बारा आशंका के अनुरूप जासूसी करने वाले उपकरणों से लैस था।

ये भी पढ़ें- विशेषज्ञों ने गिनाए मिट्टी की जांच से फसल की मार्केटिंग तक एग्री स्टार्टअप के लिए अवसर

ये भी पढ़ें- Fact Check: राहुल गांधी और जर्मनी के नेता नील्स एनन की तस्वीर को गलत दावे के साथ किया जा रहा वायरल