Move to Jagran APP

क्‍या धीरे-धीरे ग्रीन हो रहा है अंटार्कटिका! नासा की इमेज में तो यही सब दिखाई दे रहा

बर्फ की मोटी चादर से ढके रहने वाले अंटार्कटिका पर शैवाल की परत का मिलना यहां पर होने वाले बदलाव को दिखा रहा है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 04:13 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 04:13 PM (IST)
क्‍या धीरे-धीरे ग्रीन हो रहा है अंटार्कटिका! नासा की इमेज में तो यही सब दिखाई दे रहा
क्‍या धीरे-धीरे ग्रीन हो रहा है अंटार्कटिका! नासा की इमेज में तो यही सब दिखाई दे रहा

वाशिंगटन। क्‍या सफेद बर्फ की चादर से ढका हुआ अंटार्कटिका हरा भरा हो सकता है। यदि आप भी इसका जवाब न में सोच रहे हैं आप गलत सोच रहे हैं। दरअसल नासा द्वारा जारी की गई तस्‍वीरें आपकी और हमारी सोच को गलत साबित कर रही हैं। इन तस्‍वीरों में बर्फ की मोटी और सफेद चादर से ढके रहने वाले अंटार्कटिका पर शैवाल की परत देखी गई है। यह शैवाल बहुत तेजी से यहां पर अपने पैर पसार रही है। बर्फ से ढके रहने वाले अंटार्कटिका की सतह पर इस तरह के बदलाव से वैज्ञानिक भी हैरान हैं। हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बदलाव के पीछे पेंग्विन हो सकते हैं।

loksabha election banner

वैज्ञानिकों का मानना ये भी है कि इन शैवाल का विकास पक्षियों और पशुओं के मल से हो रहा है। इसकी एक वजह ये भी है क्‍योंकि जिस पांच किमी के दायरे में इस तरह के शैवाल की परत पाई गई है वहां पर पेंग्विन ही रहते हैं। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के वनस्‍पति विज्ञानियों ने पहली बार अतिसूक्ष्‍म शैवालों का एक नक्‍शा तैयार किया है। शोधकर्ताओं ने ये नक्‍शा सैटलाइट से मिले जानकारी और दक्षिणी ध्रुव पर गर्मियों के दौरान दो बार रहने और वहां पर इन शैवाल की जांच करने के बाद तैयार किया है। इन शैवाल की परतों का आकार अब इतना बड़ा हो गया है कि अंतरिक्ष से भी इसको आसानी से देखा गया है। अंटार्कटिका के पिघलती बर्फ वाले इलाके में ये शैवाल तेजी से फैल रहे हैं। माना जा रहा है कि यह शैवाल अन्‍य प्रजातियों के लिए पोषण का स्रोत बन सकता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि वैश्विक तापमान बढ़ने के साथ ये हरियाली यहां और बढ़ेगी। उनके मुताबिक गर्मी के साथ यहां पर होने वाले बदलावों में इन शैवाल को और पनपने का मौका मिलेगा। शोधकर्ताओं ने बताया कि 1679 अलग-अलग शैवाल क्षेत्रों का विकास हो रहा है। यह लगभग 2 किलोमीटर का इलाका है। विशेषज्ञ मानते हैं कि तापमान बढ़ने का असर यहां पर शैवाल की विकास यात्रा पर भी दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें :- 

141 दिन और 51 लाख से ज्‍यादा मरीज, लाखों मौत, लेकिन कोरोना की दवा अब भी कोसों दूर

एक धमाके के साथ खत्‍म हो गया एक अध्‍याय, राजीव की मौत पर खामोश थी दुनिया और हैरान थे लोग 
Alert! यही हाल रहा तो कुछ ही दिनों में कोरोना के शिकार टॉप-10 देशों की सूची में शामिल होगा भारत 
बदकिस्‍मत पाकिस्‍तान के लिए ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम कर रहे इमरान खान!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.