विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Snow Storm: अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 2900 से अधिक फ्लाइट्स रद्द; अब तक चार लोगों की मौत

Published: Tue, 16 Jan 2024 05:42 PM (IST)

आर्कटिक की ओर से आने वाली जानलेवा ठंडी हवाओं के कारण अमेरिका के अधिकांश इलाकों का तापमान शून्य से नीचे ...और पढ़ें

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर जारी है। (फोटो- एपी)
अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर जारी है। (फोटो- एपी)

एपी, वाशिंगटन। आर्कटिक की ओर से आने वाली जानलेवा ठंडी हवाओं के कारण अमेरिका के अधिकांश इलाकों का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। बर्फीले तूफान के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में चार लोगों की मौत हो गई।

बर्फीले तूफान के कारण 2900 से अधिक फ्लाइट्स रद्द

बता दें कि खराब मौसम के कारण सोमवार को 2900 से अधिक फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही देश के अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है और राष्ट्रीय फुटबॉल लीग (एनएफएल) को भी स्थगित करना पड़ा।

यह भी पढ़ेंः US Winter Storm: अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, करोड़ों लोग बेहाल; 2 हजार से ज्यादा उड़ाने रद

माइनस में दर्ज हो रहा तापमान

मैरीलैंड के राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम विज्ञानी जैक टेलर ने बताया कि रविवार सुबह उत्तरी और पूर्वोत्तर मोंटाना में तापमान -6.7 डिग्री सेल्सियस और -40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वाशिंगटन में भारी बर्फबारी की आशंका 

टेलर ने बर्फीले तूफान और कई शहरों में भारी बर्फबारी की आशंका जताते हुए लोगों से घर से बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी। टेलर ने आगामी दो दिन देश की राजधानी वाशिंगटन डीसी में भी भारी बर्फबारी की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ेंः Winter Strom: अमेरिका के हवाई अड्डों पर फंसे हजारों यात्री; शक्तिशाली तूफान के बाद 2000 से ज्यादा उड़ानें हुईं रद्द

कई शहरों में स्कूल बंद

खराब मौसम के कारण शिकागो, पोर्टलैंड, डेनवर, डलास जैसे शहरों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गय है। टेक्सास में रिकार्ड न्यूनतम तापमान के कारण राज्य के बिजली संचालक कंपनी ने उपभोक्ताओं से ऊर्जा संरक्षण का आह्वान किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।