विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Winter Storm: अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, करोड़ों लोग बेहाल; 2 हजार से ज्यादा उड़ाने रद

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 15 Jan 2024 05:00 AM (IST)

आर्कटिक तूफानों की सर्द लहर के बीच रविवार को अमेरिका के कई शहरों में तापमान शून्य से नीचे चला गया। ...और पढ़ें

तूफान के कारण दो हजार से ज्यादा उड़ाने रद। फाइल फोटो।
तूफान के कारण दो हजार से ज्यादा उड़ाने रद। फाइल फोटो।

एपी, न्यूयार्क। आर्कटिक तूफानों की सर्द लहर के बीच रविवार को अमेरिका के कई शहरों में तापमान शून्य से नीचे चला गया। लाखों अमेरिकियों को बेहद ठंडा मौसम चुनौती बन गया है। देश के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी, बर्फीली बारिश और तेज हवाएं चलने लगी हैं। न्यूयार्क से लुइसियाना राज्यों तक गवर्नरों ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। तूफान के तुरंत बाद मिडवेस्ट और साउथ की उड़ानों में देरी व दो हजार से ज्यादा रद होने के कारण हवाई अड्डों पर सैकड़ों यात्री फंस गए हैं।

तापमान शून्य से 56 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने की आशंका

मौसम विभाग ने बताया कि ने चेतावनी दी है कि मोंटाना और डकोटा में तापमान शून्य से 56 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने की आशंका है। तेज बर्फीली हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बफेलो में लोगों को एक फुट तक बर्फबारी और तेज हवाओं का सामना करना पड़ा। 9.5 करोड़ से अधिक लोगों माइनस 17 डिग्री सेल्सियस तापमान में प्रभावित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका में जश्न शुरू, न्यू जर्सी में उमड़ा कारों का सैलाब; जगह-जगह लगे होर्डिंग्स

पूर्वानुमानकर्ताओं ने कहा कि दक्षिण से लेकर उत्तरी टेक्सास तक भीषण ठंड बढ़ रही है। अधिकारियों ने बफेलो, न्यूयार्क में लोगों को सड़कों से हटने की चेतावनी दी, जहां एक से दो फीट बर्फबारी का अनुमान है।

चुनाव कार्यक्रमों में फेरबदल

जीओपी कॉकस के प्रमुख राज्य आयोवा में भीषण मौसम के कारण चुनाव अभियान कार्यक्रम प्रभावित हुआ है। राज्य के अधिकांश हिस्से में बर्फीले तूफान की चेतावनी के साथ, निक्की हेली, रान डेसेंटिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सभी ने राष्ट्रपति चुनाव के आगामी अभियान से पहले अपने कार्यक्रमों में फेरबदल किया है।

यह भी पढ़ेंः US: 'ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करता अमेरिका', बाइडन प्रशासन को सता रहा इस बात का डर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।