Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gun Firing In USA: एक के बाद एक लगातार हुई गोलीबारी की घटनाओं से दहला अमेरिका, 2 छात्रों समेत 11 की मौत

    America News अमेरिका (America) के उत्तरी कैलिफोर्निया (California) में गोलीबारी की दो घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। यहां हाफ मून बे इलाके में शूटिंग की घटना हुई है। घटना के बाद लोग दहशत में हैं।

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Tue, 24 Jan 2023 09:11 AM (IST)
    Hero Image
    Seven people killed in shootings in California

    कैलिफोर्निया, एएनआई। Firing in America: अमेरिका (America) में एक बार फिर फायरिंग की घटनाएं सामने आई हैं। 12 घंटे के भीतर फायरिंग की 3 घटनाएं हुई हैं। इनमें 2 छात्रों समेत 11 लोगों की मौत हुई। गोलीबारी की ताजा घटनाओं ने पूरे अमेरिका को हिलाकर रख दिया है। तमाम प्रयासों के बाद भी यहां गोलीबारी (Firing) की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 2 दिन पहले लॉस एंजिल्स में हुई गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई थी। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम क्यों हैं ये हम आपको इस रिपोर्ट के अंत में बताएंगे लेकिन उससे पहले एक नजर डाल लेते हैं ताजा हुई गोलीबारी की घटनाओं पर।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैलिफोर्निया में फायरिंग

    अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग की घटनाएं सामने आई हैं। उत्तरी कैलिफोर्निया (California) में गोलीबारी की दो घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। यहां हाफ मून बे इलाके में शूटिंग की घटना हुई है। पुलिस का कहना है कि हाफ मून बे इलाके में हुई घटना में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। बीते सप्ताह भी कैलिफोर्निया के गोशेन में गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें एक बच्चा भी शामिल था। पुलिस ने इसे टारगेट किलिंग करारा दिया था।

    स्कूल में फायरिंग

    अमेरिका के आयोवा स्थित एक स्कूल में भी गोलीबारी की घटना सामने आई है। आयोवा के डेस मोइनेस में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक घायल हो गया है। गोलीबारी की घटना के बाद कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। घटना के एक अधिकारी ने बताया कि हमले को सोच समझकर अंजाम दिया गया था। ये टारगेट किलिंग है। हालांकि इसके पीछे क्या मकसद था इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

    शिकागो में 2 की मौत

    फायरिंग की तीसरी घटना देर रात शिकागो के एक अपार्टमेंट में हुई। इसमें 2 लोगों की जान चली गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया की घटना को अंजाम देने में कई लोग शामिल थे। हालांकि, अभी तक किसी को पकड़ा नहीं गया है।

    अमेरिका का 'गन कल्चर'

    अब सवाल ये है कि अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं आम क्यों हैं। इसे पीछे की वजह ये है यहां का 'गन कल्चर' है। अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक बंदूकें रखने वाला देश है। कोरोना महामारी में तो हर पांच में से एक परिवार ने बंदूक खरीदी थी। अमेरिका में बढ़ते 'गन कल्चर' से गोलीबारी और सामूहिक गोलीबारी जैसी घटनाएं हो रही हैं। करीब 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं।

    ये भी पढ़ें:

    ये भी पढ़ें:

    Earthquake In Indonesia: इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता