विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Earthquake In Indonesia: इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Tue, 24 Jan 2023 06:28 AM (IST)

Earthquake In Indonesia इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया ...और पढ़ें

Earthquake In Indonesia: इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके (फाइल फोटो)
Earthquake In Indonesia: इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके (फाइल फोटो)

जकार्ता, एजेंसी। इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि सोमवार को इंडोनेशिया में टोबेलो के 162 किमी उत्तर-पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 दर्ज की गई है।

किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं

बता दें भूकंप 23:47:34 (UTC+05:30) बजे आया और उपकेंद्र क्रमशः 2.881 N और 127.100 E पर स्थित था। यूएसजीएस के मुताबिक, गहराई 12 किमी पाई गई। फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

16 जनवरी को भी आया था भूकंप

बताते चलें कि टोबेलो पूर्वी इंडोनेशियाई द्वीप हलमहेरा पर स्थित एक शहर है। इससे पहले 16 जनवरी को इंडोनेशिया में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने अपनी वेबसाइट पर एक अपडेट में कहा कि भूकंप इंडोनेशिया के सिंगकिल शहर से 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में आया था। भूकंप 37 किलोमीटर की गहराई पर 03:59:58 (स्थानीय समय) पर दर्ज किया गया था।

इंडोनेशिया में आए दिन आता रहता है भूकंप

उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया एक ऐसा देश है, जो भारतीय और प्रशांत महासागरों के बीच दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित है। इसमें 17,000 से अधिक द्वीप शामिल हैं। यहां आए दिन भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं।

Earthquake In Afghanistan: अफगानिस्तान के फैजाबाद में आया भूकंप, 4.2 रही तीव्रता

Earthquake: अर्जेंटीना में भूकंप के तेज झटके किए गए महसूस, रिक्टर पैमाने पर 6.5 रही तीव्रता