यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Salman Rushdie Stabbed: सलमान रुश्दी की एक आंख की रोशनी जा सकती है, लिवर भी हुआ खराब; जानिए- कौन है हमलावर
Salman Rushdie सलमान रुश्दी पर हुए हमले के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उनकी एक आंख की रोशनी ...और पढ़ें

न्यूयॉर्क, एजेंसी। लेखक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) पर हमला 24 वर्षीय हादी मटर ने किया। इस हमले से न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने बताया कि शहर के 150 सालों के इतिहास में ऐसी कोई घटना नहीं देखी गई है। सलमान रुश्दी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और संदिग्ध की पहचान 24 वर्षीय हादी मटर के रूप में हुई है। हादी मटर न्यूजर्सी का रहने वाला है। हम सर्च वारंट प्राप्त करने की प्रक्रिया में है। FBI के सदस्य जांच में हमारी मदद कर रहे हैं। आखिर, हमलावर ने इतनी बेरहमी से सलमान रुश्दी पर हमला क्यों किया? इस सवाल का जवाब मिलना अभी बाकी है।
सलमान रुश्दी की हालत गंभीर
सलमान रुश्दी के एजेंट एंड्र्यू वायली ने बताया कि उनकी हालात ठीक नहीं है। वह वेंटिलेटर पर है और फिलहाल बोल नहीं सकते हैं। उन्होंने बताया कि सलमान रुश्दी अपनी एक आंख खो सकते है। बाई आंख की नस कट गई है। इससे उन्हें गहरी चोट आई है। वहीं चाकू का वार उनका लिवर पर लगा है। इससे उनका लिवर भी खराब हो गया है। इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता है।
न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस भी हैरान, हमलावर की
न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस ने बताया कि सलमान रुश्दी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। संदिग्ध की पहचान 24 वर्षीय हादी मटर के रूप में हुई है जो कि न्यूजर्सी का रहने वाला है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। FBI के सदस्य जांच में हमारी मदद कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि चौटाउक्वा में आज हमने जो अनुभव किया वह हमारे लगभग 150 वर्षों के इतिहास में किसी भी चीज़ के विपरीत एक घटना है। हम परिवार को ज्यादातर सदस्यों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं
मुंबई (Mumbai) में पैदा हुए और बुकर पुरस्कार से सम्मानित रुश्दी (75) पश्चिमी न्यूयॉर्क के चौटाउक्वा संस्थान में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अपना व्याख्यान शुरू करने वाले ही थे कि तभी एक व्यक्ति मंच पर चढ़ा और रुश्दी को घूंसे मारे और चाकू से उन पर हमला कर दिया। रुश्दी की गर्दन पर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रुश्दी पर 10 से ज्यादा वार किए गए हैं। हमला तब हुआ जब कार्यक्रम में रुश्दी का परिचय दिया जा रहा था।
