'ईरान युद्ध की वजह से हारे चुनाव...', जेडी वेंस के बयान पर आया जूनियर ट्रंप का रिएक्शन
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद, जेडी वेंस ने इसका कारण ईरान युद्ध को बताया। वेंस ...और पढ़ें

जेडी वेंस के बयान पर ट्रंप जूनियर का रिएक्शन (फोटो-रॉयटर्स)
HighLights
रिपब्लिकन पार्टी की मिडटर्म चुनाव में बड़ी हार हुई।
जेडी वेंस ने हार का कारण ईरान युद्ध बताया।
वेंस के बयान का ट्रंप जूनियर का रिएक्शन आया।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डोनल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की बड़ी हार हुई है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस हार का कारण साफ तौर पर ईरान युद्ध बताया।
जेडी वेंस की इस बात का समर्थन डोनल्ड ट्रंप के सबसे बड़े बेटे ट्रंप जूनियर ने भी किया। इससे राष्ट्रपति के अपने खेमे के अंदर से ईरान युद्ध को लेकर मौजूद मतभेद सामने आ गए हैं।
ईरान युद्ध की वजह से हारे चुनाव
वेंस ने रिपब्लिकन पार्टी की चुनावी हार की वजह ईरान संघर्ष, बढ़ती महंगाई और US की विदेश नीति को लेकर मतदाताओं की चिंताओं को दूर न कर पाना बताया। वेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, 'हम युद्ध की वजह से हारे हैं। कल रात खुद राष्ट्रपति ने भी यही बात कही थी।'
जेडी वेंस के पोस्ट शेयर करने के ठीक एक घंटे बाद, ट्रंप जूनियर ने इस पोस्ट को रीपोस्ट किया और लिखा, 'इसकी हर एक बात बिल्कुल सही है 💯💯💯।'
जेडी वेंस ने बताई हार की वजह
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने लिखा, 'हमारी हार का कारण यह युद्ध है। कल रात खुद राष्ट्रपति ने भी यही बात कही।'
वेंस ने आगे लिखा, 'अगर आप यह तर्क देना चाहते हैं कि यह सब जायज था, कि अगले 6 सालों के लिए सीनेट में हार जाना एक सही कीमत थी, तो आप ऐसा कर सकते हैं। आप कह सकते हैं कि यह एक ऐसी कीमत थी जिसे चुकाना सही था। आप इससे सहमत हों या न हों, कम से कम यह एक ईमानदार बात होगी।'
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने आगे लिखा, 'लेकिन हर कोई जानता है कि हम क्यों हारे। और अब आगे क्या करना है, इस पर कोई भी ईमानदार चर्चा यहीं से शुरू होनी चाहिए।'
वेंस ने आगे लिखा, 'मैं अपने देश को लेकर अभी भी आशान्वित हूँ। जो लोग बहुत नाराज हैं और कहना चाहते हैं कि "मैंने तो पहले ही कहा था", आप सही हैं, आपने वाकई हमें पहले ही बता दिया था।'
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने आगे लिखा, 'अपनी इस ऊर्जा का इस्तेमाल ऐसे रिपब्लिकन नेताओं को चुनने में करें, जिनकी सोच आपसे मेल खाती हो। जो लोग नतीजों से नाराज हैं और उन्हें होना भी चाहिए। वे अपनी इस नाराजगी को एक दिशा दें और अपने देश को बचाने के काम में फिर से जुट जाएं।'
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।