मैक्सिको की बीच पर दिखा 'डूम्सडे फिश' का दुर्लभ नजारा; लोग मानते हैं प्रलय की निशानी
मेक्सिको के कैबो सैन लुकास बीच पर दो दुर्लभ 'डूम्सडे फिश' (ओरफिश) किनारे पर आ गईं। ये मछलियां आमतौर पर 1000 मीटर गहराई में रहती हैं। पर्यटकों ने इन्हें वापस समुद्र में छोड़ने में मदद की। जापान की पुरानी मान्यता के अनुसार, इनका दिखना भूकंप या सुनामी का संकेत माना जाता है, जिससे सोशल मीडिया पर चिंता बढ़ गई है। हालांकि, वैज्ञानिक इसे अंधविश्वास बताते हैं, जो बीमारी या धाराओं के कारण होता है।

मेक्सिको के कैबो सैन लुकास बीच पर दिखा डूम्सडे फिश का दुर्लभ नजारा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेक्सिको के कैबो सैन लुकास बीच पर हाल ही में एक बहुत ही अजीब और दुर्लभ नजारा देखने को मिला। रिबन जैसी दिखने वाली समुद्री मछलियां 'डूम्सडे फिश' या 'प्रलय की मछली' अचानक किनारे के पास आ गईं। ये मछलियां सामान्य रूप से समुद्र में 1000 मीटर से भी ज्यादा गहराई में रहती हैं, इसलिए इनका किनारे पर दिखना बहुत कम होता है।
एक वीडियो में दिखा कि एक मछली बीच पर फंस गई थी और दूसरी उथले पानी में तैर रही थी। पर्यटक इन्हें देखकर हैरान रह गए। इन मछलियों का नाम ओरफिश है और ये 30 फीट तक लंबी हो सकती हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर मोनिका पिटेंजर ने शेयर किया, जिसमें लोगों ने मदद करके दोनों मछलियों को वापस समुद्र में छोड़ा। एक महिला और एक छोटी लड़की ने भी हाथ बंटाया।
मोनिका ने बताया कि ये ऐसा लगा जैसे कोई फिल्म का सीन हो रहा हो। हमने पहले कभी ऐसी मछली नहीं देखी थीं, इसलिए सब डर और उत्सुकता से देख रहे थे। जापान की पुरानी मान्यता के अनुसार, जब ये 'डूम्सडे फिश' किनारे पर आती हैं तो भूकंप या सुनामी आने का संकेत माना जाता है।
मानते हैं प्राकृतिक आपदा का पूर्वानुमान
कई लोग इसे प्राकृतिक आपदा का पूर्वानुमान मानते हैं, खासकर 2011 के जापान भूकंप से पहले भी ऐसी मछलियां देखी गई थीं। इस वजह से सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर काफी चर्चा हो रही है और लोग डर रहे हैं कि कहीं कोई बड़ा हादसा तो नहीं आने वाला।
वहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसी कोई सच्चाई नहीं है। ओरफिश का किनारे पर आना सिर्फ बीमारी, तेज धारा या अन्य प्राकृतिक कारणों से होता है। वहीं इस बार भी कोई भूकंप नहीं आया। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये सिर्फ एक पुरानी अंधविश्वास है, कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि ये मछली आपदा का संकेत देती है। ये घटना बस समुद्र की दुर्लभ मछली को देखने का एक रोचक मौका थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।