विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'तानाशाह पुतिन आपको लंच में खा जाएंगे', जब कमला हैरिस ने ट्रंप को सुनाई खरी-खरी; यूक्रेन-रूस युद्ध पर घेरा

Published: Wed, 11 Sep 2024 12:27 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2024 02:00 PM (IST)

US Presidential Debate राष्ट्रपति पद की पहली बहस में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप ने कई मुद्दों पर एक-दूसरे पर ...और पढ़ें

US Presidential Debate: डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस। (फोटो- रॉयटर्स)
US Presidential Debate: डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस। (फोटो- रॉयटर्स)

HighLights

  1. आठ साल बाद डिबेट में उम्मीदवारों ने मिलाया हाथ।
  2. यूक्रेन-रूस युद्ध पर हैरिस ने ट्रंप पर साधा निशाना।
  3. पुतिन से गठबंधन करने का ट्रंप पर लगाया आरोप।

आईएएनएस, वाशिंगटन। पहली अमेरिकी राष्ट्रपति पद की बहस में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप रूस के मुद्दे पर भिड़ गए। कमला हैरिस ने पुतिन के साथ डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती का मजाक उड़ाया।

यह भी पढ़ें: 'दुनिया आप पर हंसती है', प्रेसिडेंशियल डिबेट में ट्रंप ने वामपंथी कहा तो कमला ने किया पलटवार

कमला हैरिस ने ट्रंप पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ गठबंधन करने का आरोप लगाया। बहस बढ़ते-बढ़ते रूस-यूक्रेन युद्ध तक पहुंच गई। इस पर ट्रंप ने सीधा जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इस युद्ध को समाप्त करना अमेरिका के सर्वोत्तम हित में है।

पुतिन आपको लंच में खा जाएंगे

कमला हैरिस ने कहा डोनाल्ड ट्रंप रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दबाव में झुक जाएंगे। हैरिस ने आगे कहा कि पुतिन कीव में बैठे होंगे और उनकी नजर पोलैंड से शुरू होकर बाकी यूरोप पर होगी। आप हार मान लेंगे और उस तानाशाह के साथ दोस्ती करना चाहेंगे जो आपको दोपहर के भोजन में खा जाएगा।

हैरिस ने किया इजरायल का समर्थन

इजरायल-हमास संघर्ष पर हैरिस ने दो-राज्य समाधान पर अपना समर्थन व्यक्त किया। ट्रंप ने दावा किया कि गाजा में मौजूदा स्थिति उनके राष्ट्रपति काल में कभी नहीं बिगड़ती। उन्होंने हैरिस पर इजरायल और क्षेत्र में अरब आबादी दोनों को नापसंद करने का आरोप लगाया।

हैरिस ने उनके आरोपों का खंडन किया और इजरायल के प्रति अपना समर्थन दोहराया। हैरिस ने ट्रंप की वैश्विक प्रतिष्ठा की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में दुनिया की यात्रा की है। विश्व के नेता डोनाल्ड ट्रंप पर हंस रहे हैं।

बहस से पहले मिलाया हाथ

एबीसी न्यूज द्वारा आयोजित इस बहस में पहली बार दोनों उम्मीदवार आमने-सामने थे। बहस की शुरुआत में हैरिस और ट्रंप ने हाथ मिलाया। इससे राष्ट्रपति पद की बहस के मंच पर हाथ न मिलाने का आठ साल का सिलसिला टूट गया।

यह भी पढ़ें: VIDEO: जहां मारे गए 6 इजरायली, उस सुरंग को IDF ने पहली बार दुनिया को दिखाया; खून-पेशाब से भरी बोतलें और क्या- क्या मिला?