विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Presidential Debate: 'दुनिया आप पर हंसती है', प्रेसिडेंशियल डिबेट में ट्रंप ने वामपंथी कहा तो कमला ने किया पलटवार

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Wed, 11 Sep 2024 09:51 AM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2024 09:58 AM (IST)

US Presidential Debate डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका की मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच आज पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई। दोनों ...और पढ़ें

US Presidential Debate कमला हैरिस और ट्रंप में हुई तीखी बहस।
US Presidential Debate कमला हैरिस और ट्रंप में हुई तीखी बहस।

HighLights

  1. कमला हैरिस ने व्यापार नीति को लेकर ट्रंप की आलोचना की।
  2. हैरिस ने ट्रंप की चीन नीति पर निशाना साधा।

एजेंसी, फिलाडेल्फिया। US Presidential Debate पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच आज पहली प्रेसिडेंशियल (Donald trump vs kamala harris debate) डिबेट हुई। फिलाडेल्फिया में एबीसी न्यूज पर हुई इस बहस की शुरुआत में ही ट्रंप ने बाइडन-हैरिस सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

ट्रंप ने कहा कि दोनों ने अमेरिका की हालत खराब कर दी है और महंगाई तो शायद देश के इतिहास में सबसे ज्यादा हो चुकी है। ट्रंप के हमलों का कमला हैरिस ने भी बखूबी से जवाब दिया। हैरिस ने कहा कि ट्रंप ने चीन को अमेरिकी चिप्स बेचकर खुद को खत्म कर लिया।

दुनिया ट्रंप पर हंसती हैः हैरिस

प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान ट्रंप ने कमला हैरिस को वामपंथी बताया, जिसके बाद कमला हैरिस ने भी उन पर पलटवार किया। हैरिस ने कहा कि ट्रंप कुछ भी बोल देते है, लेकिन दुनिया उन पर हंसती हैं।

गर्भपात पर हुई तीखी बहस

  • उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बहस के दौरान ट्रंप के गर्भपात प्रतिबंध नीति की भी खुलकर आलोचना की। हैरिस ने कहा कि किसी को सरकार से सहमत होने की खातिर अपने विश्वास व मान्यताओं को छोड़ने की आवश्यकता नहीं है।
  • उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को किसी महिला को यह नहीं बताना चाहिए कि उसे अपने शरीर के साथ क्या करना चाहिए।
  • कमला हैरिस ने कहा कि ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के तीन सदस्यों को इस इरादे से चुना था कि वे रो बनाम वेड के संरक्षण को खत्म कर देंगे और उन्होंने ठीक वैसा ही किया जैसा कि उनका इरादा था। अब 20 से अधिक राज्यों में ट्रंप गर्भपात पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।

व्यापार नीति पर हैरिस ने ट्रंप को घेरा

चीन के संबंध में डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की व्यापार नीति की आलोचना करते हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्यापार युद्धों को आमंत्रित किया और चीन को अमेरिकी चिप्स बेचकर उनकी सेना को बेहतर बनाने और आधुनिक बनाने में मदद की।

एबीसी न्यूज द्वारा आयोजित राष्ट्रपति पद की बहस के दौरान, हैरिस ने कहा कि चीन के संबंध में अमेरिका की नीति 21वीं सदी की रेस जीतने की होनी चाहिए, जिसका अर्थ है अमेरिका के सहयोगियों के साथ संबंधों पर ध्यान केंद्रित करना, अमेरिकी-आधारित प्रौद्योगिकी में निवेश पर ध्यान केंद्रित करना।

यह भी पढ़ें - US Presidential Debate: ट्रंप ने हैरिस को बताया 'जो बाइडन', जवाब में कमला ने कहा- आपको पता है किसके खिलाफ लड़ रहे हो?