विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Presidential Debate: ट्रंप ने हैरिस को बताया 'जो बाइडन', जवाब में कमला ने कहा- आपको पता है किसके खिलाफ लड़ रहे हो?

Published: Wed, 11 Sep 2024 07:20 AM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2024 08:35 AM (IST)

US Presidential Debate अमेरिका में राष्ट्रपति पद की पहली बहस डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच हुई। हैरिस ...और पढ़ें

US Presidential Debate: राष्ट्रपति पद की पहली बहस शुरू।
US Presidential Debate: राष्ट्रपति पद की पहली बहस शुरू।

HighLights

  1. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- देश में काफी बुरे हालात हैं।
  2. बाइडन और कमला हैरिस रोकने में रहे नाकाम।
  3. हैरिस ने कहा- ट्रंप देश में बेरोजगारी छोड़ गए थे।

जागरण, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दोनों प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच पहली बहस शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच गर्भपात, अर्थव्यवस्था और निर्वासन जैसे मुद्दे पर तीखी बहस हो हुई। कमला हैरिस ने ट्रंप के आने पर अर्थव्यवस्था को भारी झटका लगने का आरोप लगाया तो वहीं ट्रंप ने हैरिस को कम्युनिस्ट कहा।

यह भी पढ़ें: एलन मस्क के SpaceX ने रचा इतिहास, पहली बार निजी क्रू को अंतरिक्ष में भेजा; दुनिया के लिए क्यों अहम है ये मिशन?

आप मेरे खिलाफ लड़ रहे हो: हैरिस

डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को 'बाइडेन' बताया। उन्होंने बाइडन को देश का सबसे विभाजनकारी राष्ट्रपति बताया। हैरिस ने हंस कर कहा कि निश्चित तौर पर मैं जो बाइडन नहीं हूं और डोनाल्ड ट्रंप भी नहीं हूं। मैं जो पेशकश करती हूं वह हमारे देश के लिए नेतृत्व की एक नई पीढ़ी है।

आपको पता है कि आप किसके खिलाफ लड़ रहे हैं। आप जो बाइडन के खिलाफ नहीं लड़ रहे हैं। आप मेरे खिलाफ लड़ रहे हैं। बहस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने लगभग 40 मिनट और 50 सेकंड तक बात की। वहीं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने लगभग 35 मिनट और 31 सेकंड समय का इस्तेमाल किया।

दुनिया में बढ़ा चीन का दबदबा: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा का जब से जो बाइडन और कमला हैरिस सत्ता में आए हैं तब से देश की अर्थव्यवस्था का बुरा हाल हो गया। चीन का दबदबा दुनिया में बढ़ गया। देश के अंदर आज काफी बुरे हालात हैं जिनको रोकने में कमला हैरिस नाकाम है।

बेरोजगारी छोड़कर गए थे ट्रंप: हैरिस

कमला हैरिस ने कहा कि ट्रंप देश में बेरोजगारी छोड़कर गए। हमने लोकतंत्र पर हमला होते देखा। हम कैपिटल हिल की घटना को यादकर सकते हैं। ट्रंप ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद करके रख दिया था, जिसे बाइडन और उनके प्रशासन ने संभाला।

गर्भपात के मुद्दे पर हुई तीखी बहस

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने मंगलवार रात की बहस के दौरान ट्रंप के गर्भपात प्रतिबंध नीति की आलोचना की। हैरिस ने कहा कि किसी को सरकार से सहमत होने की खातिर अपने विश्वास व मान्यताओं को छोड़ने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को किसी महिला को यह नहीं बताना चाहिए कि उसे अपने शरीर के साथ क्या करना चाहिए।

कमला हैरिस ने कहा कि ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के तीन सदस्यों को इस इरादे से चुना था कि वे रो बनाम वेड के संरक्षण को खत्म कर देंगे और उन्होंने ठीक वैसा ही किया जैसा कि उनका इरादा था। अब 20 से अधिक राज्यों में ट्रंप गर्भपात पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने छह सप्ताह के गर्भपात प्रतिबंध का समर्थन करने के अपने फैसले का बचाव किया। ट्रंप के गृह राज्य फ्लोरिडा में मतपत्र से गर्भपात का फैसला होगा। ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट अपनी गर्भपात नीतियों में कट्टरपंथी हैं। मगर गर्भपात एक राज्य का मुद्दा होना चाहिए। ट्रंप का मानना है कि राज्य गर्भपात प्रतिबंध पर फैसला वोट या कानून के आधार पर लेगा।

चेहरे की भावभंगिमा से हैरिस ने दिया पलटवार

कमला हैरिस ने ट्रंप के कुछ सवालों का जवाब सिर्फ चेहरे की भावभंगिमा से दिया। ट्रंप ने कहा कि चीन ने ताइवान से चिप्स खरीदी हैं। इस पर हैरिस ने अपना मुंह खोला और सिर हिलाया। ट्रंप ने कमला हैरिस को मार्क्सवादी कहा तो उन्होंने अपना सिर पीछे झुका लिया। ट्रंप ने हैरिस के पिता को भी मार्क्सवादी बताया। इस पर उन्होंने अपना हाथ अपनी ठुड्डी पर रख लिया।

ट्रंप के आने से अर्थव्यवस्था सिकुड़ेगी

कमला हैरिस ने कहा कि मुख्यधारा के अर्थशास्त्रियों का मानना ​​है कि उनकी आर्थिक नीतियों से अर्थव्यवस्था बढ़ेगी और ट्रंप की योजना से अर्थव्यवस्था सिकुड़ेगी। गोल्डमैन सैक्स ने पिछले सप्ताह एक विश्लेषक में यही कहा था। ट्रंप ने चीनी वस्तुओं को छोड़कर संयुक्त राज्य अमेरिका में आयातित अधिकांश वस्तुओं पर 10% से 20% टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स अनुमान है कि इससे अमेरिकियों को प्रति वर्ष 2,600 डॉलर का नुकसान होगा।

यह भी पढ़ें: पुरुष कर्मचारी से जबरन यौन संबंध बनाती थी महिला सीनेटर, इच्छा नहीं की पूरी तो नौकरी से निकाला; चौंकाने वाले खुलासे