यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुरुष कर्मचारी से जबरन यौन संबंध बनाती थी महिला सीनेटर, इच्छा नहीं की पूरी तो नौकरी से निकाला; चौंकाने वाले खुलासे
Senator Marie Alvarado Gil पिछले महीने डेमोक्रेटिक पार्टी से रिपब्लिकन पार्टी में पाला बदलने वाली कैलिफोर्निया की महिला सीनेटर अल्वाराडो-गिल ...और पढ़ें

HighLights
- कार में यौन संबंध बनाने का डाला दबाव।
- नौकरी के बदले संबंध बनाती थी सीनेटर।
- ओरल सेक्स करने को भी किया मजबूर।
जागरण, वाशिंगटन। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया की महिला सीनेटर मैरी अल्वाराडो-गिल पर उनके एक पूर्व कर्मचारी ने बड़ा आरोप लगाया है। गिल के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ ने 'सेक्स गुलाम' के तौर पर इस्तेमाल करने का संगीन इल्जाम लगाया है। पीड़ित ने सीनेटर के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया है।
यह भी पढ़ें: चुनाव में ट्रंप ने बना ली तगड़ी रणनीति, अब नए अंदाज में करेंगे कैंपेन; इन वोटर्स पर है नजर
सीनेटर की यौन इच्छाओं को पूरा नहीं करने पर दिसंबर में पीड़ित को नौकरी से भी निकाल दिया। हालांकि मैरी अल्वाराडो के वकील ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि पैसे पाने की खातिर पूर्व कर्मचारी ने यह कहानी गढ़ी है।
यात्रा के दौरान भी बनाए संबंध
2022 में अल्वाराडो-गिल ने कॉन्डिट नाम के शख्स को अपना चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया था। मगर अब कॉन्डिट ने सीनेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि काम और यात्रा के दौरान उसके साथ सेक्स गुलाम की तरह व्यवहार किया गया। जबरन संबंध बनाने पर मजबूर किया गया।
कार में ओरल सेक्स का डाला दबाव
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक पीड़ित चैड कॉन्डिट का कहना है कि लगातार यौन संबंध बनाने की वजह से उसकी पीठ और कूल्हे को नुकसान पहुंचा है। पीड़ित का आरोप है कि 2023 में कार में जबरन 'ओरल सेक्स' करने को कहा गया। कार में बार-बार घुमने और मुड़ने की वजह से पीठ में गंभीर चोट आ गई थी। इससे तीन हर्नियेटेड डिस्क और एक कूल्हे को क्षति पहुंची है।
बहाना भी नहीं आया काम
चोट के बावजूद महिला सीनेटर पीड़ित पर यौन संबंध बनाने का दबाव डालती रही। पीड़ित ने अपनी चोट का बहाना भी बनाया। मगर छुटकारा नहीं मिला। उसके बहाने से खफा महिला सीनेटर ने पीड़ित पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया और उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का पत्र भी जारी किया।
