विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जॉर्डन के पूर्व सैनिक ने दहलाया इजरायल, फायरिंग में 3 को मारा, नेतन्याहू ने कई सीमाओं को किया सील

Published: Mon, 09 Sep 2024 12:36 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2024 12:40 PM (IST)

जॉर्डन के एक पूर्व सैनिक ने इजरायल को दहला दिया है। वेस्ट बैंक और जॉर्डन सीमा पर गोलीबारी में आरोपी ...और पढ़ें

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू। (फाइल फोटो)
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जवाबी कार्रवाई में हमलावर किया गया ढेर।
  2. ट्रक चालक बनकर आरोपी ने किया हमला।
  3. जॉर्डन की 3 सीमों को इजरायल ने किया बंद।

आईएएनएस, अम्मान। वेस्ट बैंक और जॉर्डन के मध्य बॉर्डर क्रॉसिंग पर तीन इजरायली नागरिकों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना रविवार की है। इजरायली सेना के मुताबिक बंदूकधारी जॉर्डन से ट्रक में एलेनबी ब्रिज क्रॉसिंग के पास पहुंचा और इजरायली नागरिकों को अपना निशाना बनाया है। हालांकि जवाबी कार्रवाई में इजरायली सुरक्षा बलों ने उसे मार गिराया है।

यह भी पढ़ें:  'अब सभी मुस्लिम देशों को एकजुट होना होगा', तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन ने क्यों कहा ऐसा?

जॉर्डन सेना का पूर्व सैनिक था हमलावर

हमलावर जॉर्डन का रहने वाला है। उसकी पहचान सेवानिवृत्त जॉर्डन सैनिक माहेर अल-जाजी के रूप में हुई है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले की निंदा की। उन्होंने इसे ईरान और उसके सहयोगी आतंकवादी समूहों के साथ इजरायल के संघर्ष से जोड़ा।

घटना पर जॉर्डन ने क्या कहा?

जॉर्डन के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि किंग हुसैन ब्रिज के पास हुई गोलीबारी की घटना की शुरुआती जांच में पता चला है कि शूटर जॉर्डन का नागरिक है। मंत्रालय के अनुसार प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि यह घटना एक व्यक्तिगत कृत्य है। हालांकि अभी जांच जारी है। बता दें कि जॉर्डन ने 1994 में इजरायल के साथ शांति स्थापित की थी।

ट्रक चालक बन पहुंचा हमलावर

जॉर्डन के मंत्रालय के मुताबिक शूटर ने जॉर्डन से वेस्ट बैंक में वाणिज्यिक सामान ले जाने वाले ट्रक का चालक बनकर पुल को पार किया और घटना को अंजाम दिया। उसके शव को लाने की खातिर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है।

जॉर्डन से लगने वाली कई सीमा की बंद

इजरायल हवाई अड्डा प्राधिकरण ने एलान किया कि उसने एलेनबी ब्रिज को बंद कर दिया है। इस पुल को जॉर्डन में किंग हुसैन ब्रिज के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा इजरायल ने ईलाट और जॉर्डन के अकाबा के बीच वादी अरब क्रॉसिंग और बेत शीआन और जॉर्डन के इरबिद के बीच जॉर्डन नदी क्रॉसिंग को भी बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें: गाजा में पोलियो टीकाकरण के बीच इजरायली सेना के ताबड़तोड़ हमले, 61 फलस्तीनियों की मौत