विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Howdy Modi: अबतक पंद्रह बार Non-resident Indian को संबोधित कर चुके हैं PM मोदी

By Sanjay PokhriyalEdited By:
Published: Mon, 23 Sep 2019 08:53 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 09:18 AM (IST)

पीएम मोदी ने जब भी विदेशी दौरा किया उन सभी दौरों की खासियत यह रही कि उन्होंने वहां मौजूद Nri ...और पढ़ें

Howdy Modi: अबतक पंद्रह बार Non-resident Indian को संबोधित कर चुके हैं PM मोदी
Howdy Modi: अबतक पंद्रह बार Non-resident Indian को संबोधित कर चुके हैं PM मोदी

नई दिल्‍ली [जागरण स्‍पेशल]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम में आए पचास हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने जब भी विदेशी दौरा किया उन सभी दौरों की खासियत यह रही कि उन्होंने वहां मौजूद प्रवासी भारतीयों को जरूर संबोधित किया। वह अबतक 15 बार प्रवासी भारतीयों को संबोधित कर चुके हैं। आइए जानते हैं दुनिया भर में पीएम मोदी के हुए अब तक कार्यक्रमों के बारे में...

अबतक पंद्रह बार प्रवासी भारतीयों को संबोधित कर चुके हैं मोदी मेडिसन स्क्वायर, न्यूयॉर्क:

मई, 2014 को प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने न्यूयॉर्क में मौजूद मेडिसन स्क्वायर में पहली बार प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया था। इस कार्यक्रम में 18 हजार प्रवासी भारतीय पहुंचे थे।

ऑलफोंस एरिना, सिडनी:

सितंबर, 2014 को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में स्थित ऑलफोंस एरिना स्टेडियम पहुंचे 16 हजार प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया था।

रिको कोलिजियम, टोरंटो:

अप्रैल, 2015 को कनाडा के शहर टोरंटो में स्थित रिको कोलिजियम स्टेडियम पहुंचे मोदी ने 10 हजार प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। शंघाई: तीन दिन की यात्रा में चीन पहुंचे मोदी ने मई, 2015 को शंघाई में पांच हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया था।

दुबई:

पीएम मोदी ने अगस्त 2015 को दुबई में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया था, जिसमें 50 हजार लोग जुटे थे। फरवरी 2018 को पीएम मोदी ने एकबार फिर दुबई में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया, जिसमें 18 हजार लोग जुटे थे।

वेम्बले स्टेडियम, लंदन:

पीएम मोदी के विदेश में हुए कार्यक्रमों में अबतक सबसे ज्यादा लोग लंदन में पहुंचे हैं। उन्होंने नवंबर 2015 को लंदन के वेम्बले स्टेडियम में 60 हजार प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया था। इस दौरान उनके साथ तत्कालीन पीएम डेविड कैमरन भी मंच पर मौजूद थे।

सिलिकॉन वैली, सेन जोस:

पीएम मोदी ने सितंबर 2015 को अमेरिका के सेन जोस में 20 हजार प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया था। इस कार्यक्रम में अमेरिकी सांसदों ने भी हिस्सा लिया था। यहां बड़ी संख्या में भारतीय इंजिनियर्स काम करते हैं।

जोहानिसबर्ग:

जुलाई, 2016 को महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला को याद करते हुए पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहानिसबर्ग में 11 हजार प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया था।

वाशिंगटन डीसी:

जून, 2017 को पीएम मोदी ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में 11 हजार से अधिक भारतीय समुदाय के लोगों को संबंधित किया।

थुवाना स्टेडियम, यंगून:

सितंबर, 2017 को म्यांमार के शहर यंगून पहुंचे मोदी ने यहां थुवाना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हजारों प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया था।

पेरिस और बहरीन:

अगस्त, 2019 को बहरीन पहुंचे मोदी ने मनामा शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में 20 हजार से ज्यादा भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इसके बाद मोदी फ्रांस पहुंचे और राजधानी पेरिस में हजारों की संख्या में मौजूद प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें:

Howdy Modi: ...जब बच्चे ने पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप को रोक कर ली सेल्फी

सोशल मीडिया पर भी छाया Howdy Modi का खुमार, यूजर ने पूछा- आपकी कौन सी है पसंदीदा तस्वीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।