विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वे जानवर हैं, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', ईरानी प्रदर्शनकारियों के लिए भेजी बंदूकें रखने वाले कुर्दों को ट्रंप की चेतावनी

Published: Mon, 06 Apr 2026 10:36 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2026 10:43 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि वॉशिंगटन ने कुर्दों के माध्यम से ईरानी प्रदर्शनकारियों को हथियार भेजे थे, लेकिन ...और पढ़ें

कुर्दों को ट्रंप की चेतावनी। (फाइल)

कुर्दों को ट्रंप की चेतावनी। (फाइल)

HighLights

  1. ट्रंप ने ईरानी प्रदर्शनकारियों को हथियार भेजने का दावा किया।

  2. कुर्दों पर अमेरिकी हथियार अपने पास रखने का आरोप लगाया।

  3. ईरानी सरकार पर 45,000 लोगों के नरसंहार का आरोप।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान वॉशिंगटन ने कुर्दों के जरिये ईरानी प्रदर्शनकारियों को हथियार भेजे। हालांकि, ट्रंप का मानना है कि कुर्दों ने शायद ये हथियार अपने पास रख लिए।

राष्ट्रपति ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के संवाददाता ट्रे यिंगस्ट को एक साक्षात्कार के दौरान यह बात बताई।

ईरानी सरकार ने प्रदर्शनों के दौरान 45 हजार लोगों का नरसंहार किया- ट्रंप

ट्रे यिंगस्ट ने फोन पर हुए साक्षात्कार का जिक्र करते हुए कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने मुझे बताया कि अमेरिका ने ईरानी प्रदर्शनकारियों को हथियार भेजे थे। हमने उन्हें बहुत सारे हथियार भेजे। लेकिन, लगता है कि कुर्दों ने ये हथियार अपने पास रख लिए। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरानी सरकार ने प्रदर्शनों के दौरान 45 हजार लोगों का नरसंहार किया। वे जानवर हैं।

ईरान में हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

बताते चलें कि ईरान में सिलसिलेवार तरीके से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। शुरुआत में यह अशांति आर्थिक शिकायतों से उपजी, लेकिन जल्द ही इसने राजनीतिक रंग ले लिया, जिसमें कई प्रदर्शनकारियों ने व्यापक बदलाव की मांग की।

मानवाधिकार समूहों के अनुसार, दमनकारी कार्रवाई के दौरान हजारों लोग मारे गए, जबकि ईरानी सरकार ने इस अशांति में तीन हजार से अधिक लोगों की मौत का दावा किया है। इसके लिए उसने इजरायल और अमेरिका समर्थित ''आतंकवादियों'' को जिम्मेदार ठहराया है।

(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'हार मान लो, वरना सब कुछ तबाह समझो', 48 घंटे की डेडलाइन नजदीक; ट्रंप ने ईरान को दी अब ये धमकी