विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी नागरिक को अमेरिका में 27 साल की सजा, ईरान के इशारे पर रचा था षड्यंत्र

Published: Wed, 18 Nov 2026 08:05 AM (IST)

अमेरिकी अदालत ने पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट को डोनाल्ड ट्रंप सहित अमेरिकी अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने के आरोप में 27 साल 6 महीने की सजा सुनाई है।

कैद में शख्स की प्रतीकात्मक तस्वीर।

कैद में शख्स की प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट को अमेरिकी अदालत में 27 साल की सजा।

  2. डोनल्ड ट्रंप सहित अमेरिकी सरकारी अधिकारियों की हत्या की साजिश रची।

  3. ईरान के IRGC ने सुलेमानी की मौत का बदला लेने की कोशिश।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी अदालत ने पाकिस्तानी नागरिक को हत्या की साजिश रचने के आरोप में 330 महीने जेल में रहने की सजा सुनाई है।

अमेरिकी न्याय विभाग ने इस पाकिस्तानी नागरिक को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के इशारे पर राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप सहित कई अमेरिकी सरकारी अधिकारियों की हत्या का दोषी मानते हुए 27 साल और छह महीने की सजा सुनाई है।

अमेरिकी न्याय विभाग ने दी जानकारी

अमेरिकी न्याय विभाग (US Department of Justice) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिक की पहचान आसिफ मर्चेंट के तौर पर हुई है। अमेरिकी संघीय अदालत ने इसे 330 महीने की जेल की सजा ईरान के आईआरजीसी ('इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स') के इशारे पर राष्ट्रपति ट्रंप सहित अमेरिकी सरकारी अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने के आरोप में दी है।

इससे पहले भी हो चुकी है सजा

48 वर्षीय मर्चेंट को ब्रुकलिन की एक संघीय अदालत में अमेरिकी जिला न्यायाधीश एरिक आर. कोमिटी ने सजा सुनाई। इससे पहले, मार्च 2026 में एक संघीय जूरी ने उसे अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार आतंकवाद की कोशिश करने और पैसे लेकर हत्या की साजिश रचने का दोषी ठहराया था। उसे ईरानी सरकार के वैश्विक आतंकवादी बल, IRGC का एक प्रशिक्षित ऑपरेटिव बताया गया है।

अपराध रचने वालों को सख्त संदेश

अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए अमेरिका आए एक ईरानी एजेंट को उसके आपराधिक कार्य के लिए उचित सजा दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि न्याय विभाग हमारे नेताओं के खिलाफ रची गई विदेशी आतंकवादी साजिशों को बर्दाश्त नहीं करेगा और तब तक नहीं रुकेगा जब तक कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह नहीं ठहराया जाता।

मर्जी से आईआरजीसी में शामिल हुआ था मर्चेंट

प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार, मर्चेंट अपनी मर्जी से आईआरजीसी में शामिल हुआ और एक प्रशिक्षित इंटेलिजेंस एसेट बन गया। इसके बाद वह अमेरिका आया, ताकि ईरानी बल की ओर से अमेरिकी सरकारी अधिकारियों की हत्या करने के लिए लोगों (हिटमैन) को ढूंढ़ सके और उन्हें पैसे दे सके।

कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की कोशिश

मर्चेंट ने यह भी बताया कि ट्रंप के अलावा संभावित लक्ष्यों में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन और संयुक्त राष्ट्र में पूर्व राजदूत निक्की हेली भी शामिल थे। उस समय ये सभी अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे। माना जा रहा है कि यह साजिश ईरान द्वारा अपने पूर्व आईआरजीसी कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए रची गई थी। सुलेमानी जनवरी 2020 में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था।

पत्नी से झगड़ा सुलझाने के लिए पति ने AI से मांगी मदद, जवाब मिला- 'तलाक ले लो'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।