'मैं चाहता हूं कि तुम मर जाओ', भारतीय मूल के Nvidia VP पर भड़के जेनसन हुआंग; पुराना बयान वायरल
एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग अपने आक्रामक व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने एक मीटिंग के दौरान एक बड़े अधिकारी पर काफी गुस्सा किया था।

जेनसन हुआंग का विवादित बयान वायरल (फोटो-रॉयटर्स)
HighLights
जेनसन हुआंग ने भारतीय मूल के वीपी को 'मरने' को कहा।
'न्यूयॉर्क पोस्ट' ने कंपनी के तनावपूर्ण माहौल का खुलासा किया।
हुआंग पर चीनी जासूस के साथ अफेयर का आरोप भी लगा।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। एनवीडिया (Nvidia) के पूर्व CEO जेनसन हुआंग चीन की जासूस के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। जेनसन हुआंग की एक कूल और बिंदास अंदाज वाले बॉस की छवि थी, लेकिन अब सच्चाई कुछ और ही सामने आ रही है।
'न्यूयॉर्क पोस्ट' को अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि भले ही बाहर से वे एक शांत और सहज इंसान लगते थे, लेकिन कंपनी के अंदर का माहौल बहुत तनावपूर्ण रहता था।
भारतीय मूल के VP पर भड़के थे जेनसन हुआंग
रिपोर्ट के मुताबिक, एनवीडिया के पूर्व CEO जेनसन हुआंग अक्सर कर्मचारियों के साथ बहुत बुरा बर्ताव करते थे और उन्हें अपशब्द कहते थे। एक बार तो उन्होंने ऑफिस में गुस्से में आकर एक सीनियर अधिकारी की तरफ पानी की बोतल भी फेंक दी थी।
एनवीडिया (Nvidia) के पूर्व CEO जेनसन हुआंग ने पिछले साल फरवरी में 30 से ज्यादा कंपनी अधिकारियों के साथ एक बंद कमरे की मीटिंग की थी। इस मीटिंग में हुआंग ने भारतीय मूल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जे पुरी पर काफी ज्यादा गुस्सा किया था।
इस घटना की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के मुताबिक, जेनसन हुआंग ने 'वर्ल्डवाइड फील्ड ऑपरेशन्स' के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट जे पुरी पर गुस्सा करते हुए कहा था, 'मैं चाहता हूं कि तुम्हें फ्लू हो जाए और तुम्हारी हालत और खराब हो जाए। मैं चाहता हूं कि तुम मर जाओ और हम सबको इस मुसीबत से छुटकारा दिला दो।'
सूत्र ने बताया कि हालांकि जेनसन हुआंग का चिल्लाना आम बात थी, लेकिन उनकी इस टिप्पणी ने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान और चुप कर दिया था।
जेनसन हुआंग का कठोर रवैया
एक अन्य मौके पर, जेनसन हुआंग ने एक सीनियर लीडर को मीटिंग से बाहर निकाल दिया था, जबकि यह उस अधिकारी की हुआंग के साथ पहली ही मीटिंग थी। हुआंग चिल्लाए, 'क्या तुम मुझ पर हंस रहे हो? मुझे यहां बस मुर्दा चेहरे दिख रहे हैं, बाहर निकलो!'
कंपनी के अंदर के लोगों ने कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में स्थित एनवीडिया (Nvidia) के मुख्यालय की एक घटना का भी जिक्र किया, जहां हुआंग ने एक मीटिंग के दौरान एक टॉप एग्जीक्यूटिव की तरफ पानी की बोतल फेंक दी थी।
'न्यूयॉर्क टाइम्स' के एक लेख में इस हफ्ते छपे 'द थिंकिंग मशीन' के लेखक स्टीफन विट ने लिखा है कि हुआंग का विनम्र सार्वजनिक व्यवहार असल में उनके अहंकार को छिपाने का एक तरीका था।
यह भी पढ़ें- Nvidia ही नहीं, इन दिग्गज कंपनियों के CEOs की भी 'अफेयर' ने छीनी कुर्सी; एक तो कॉन्सर्ट में हुआ था बेनकाब
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।