विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

America में दिखी सूअरों की नई प्रजाती; 300 किलो से अधिक वजन, खाते हैं कई टन बत्तख, जानें सबकुछ

By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
Published: Thu, 23 Feb 2023 11:17 AM (IST)

एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में विशालकाय सूअर देखे गए हैं। यह सूअर की बहुत ही खतरनाक प्रजाति होती हैं। इनका वजन 300 किलो से भी अधिक होता है। यह प्रजाति जंगली और घरेलू सूअर की क्रॉस ब्रीडिंग से पैदा होते हैं।

अमेरिका में दिखी सूअरों की विशाल नई प्रजाति
अमेरिका में दिखी सूअरों की विशाल नई प्रजाति

अमेरिका, ऑनलाइन डेस्क। यूनाइटेड स्टेट्स जीओलॉनिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने एक जानकारी साझा की है कि उनके पड़ोसी देश कनाड़ा में एक विचित्र प्रकार का सूअर देखा गया है। इसे 'सुपर पिग्स' यानी जंगली सूअर कहा जाता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन खतरनाक सूअरों की वजह से उत्तरी अमेरिका में काफी फसलों का नुकसान हुआ है और न जाने कितनी बीमारियां फैली हैं।

घरेलू और जंगली सूअर की क्रॉस ब्रीडिंग

आपको बता दें, ये विशाल सूअर घरेलू सूअर और जंगली सूअर की क्रॉस- ब्रीडिंग के जरिए पैदा होते हैं। आमतौर पर देखा गया है कि यह आम सूअरों से ज्यादा बुद्धिमान और ताकतवर होते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस तरह के विशालकाय सूअर इसलिए पैदा किए गए थे, क्योंकि इतने विशाल जानवर न्यूनतम से न्यूनतम तापमान में भी आसानी से जिंदा रह सकते हैं। इनको कनाडा के मौसम में जीवित रखने के लिए क्रॉस ब्रीडिंग की प्रक्रिया की गई थी।

1980 से की जाती है क्रॉस ब्रीडिंग

फील्ड एंड स्ट्रीम के साथ एक साक्षात्कार में, सस्केचेवान विश्वविद्यालय के कैनेडियन वाइल्ड पिग रिसर्च प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने वाले डॉ रयान ब्रूक ने कहा कि 1980 के दशक में इस प्रक्रिया के जरिए बड़े और विशालकाय सूअर बन गए थे। उन्होंने बताया कि इस तरह के बड़े और विशालकाय जानवर ठंडे वातावरण में आसानी से रह सकते हैं और इस दौरान उनकी प्रजनन प्रक्रिया भी काफी बेहतर होती है।

300 किलो से अधिक वजन

यह आमतौर पर अन्य सूअरों से ज्यादा बुद्धिमान और सक्रिय होते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इनका शिकार करने की कोशिश की जाती हैं, तो यह बहुत ही ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। आपको बता दें, इस विशाल सूअर का वजन 300 किलो से भी ज्यादा होता है। यह सूअर उस दौरान अमेरिका में आए हैं, जब वहां पर इनके संहार के लिए तकरीबन 1.5 बिलियन डॉलर खर्च किए जा रहे हैं।

वसंत में खा जाते हैं कई टन बत्तख के बच्चे

यह विशाल सूअर कुछ भी खा लेते हैं, यहां तक की यह वसंत के मौसम में कई टन कलहंस और बत्तख के बच्चे तक खा जाते हैं। यह विशाल सूअर सफेद पूंछ वाले हिरण और एक पूरे इंसान को भी अकेले खा सकते हैं। डॉ रयान ब्रुक ने बताया कि यह सूअर पर्यावरण को भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं, कई बार ये किसानों के फसल खा जाते हैं, तो कई बार पेड़ और साफ पानी को भी दूषित कर देते हैं।

यह भी पढ़ें: US: अक्टूबर को हिंदू विरासत माह घोषित करने के लिए अमेरिकी राज्य ओहियो में प्रस्ताव हुआ पेश

UN Report: मातृ मृत्यु दर में गिरावट, फिर भी गर्भावस्था के दौरान हर 2 मिनट में हो रही है एक महिला की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।