Nvidia में नया बवाल, चिप तस्करी की जांच के घेरे में पूर्व सेल्स हेड अजय पुरी की पत्नी सेनली चेन
एनवीडिया के पूर्व ग्लोबल सेल्स हेड अजय के. पुरी की पत्नी सेनली चेन, जो 'सुपर माइक्रो कंप्यूटर' की पूर्व अधिकारी हैं, चीन में चिप तस्करी की जांच के दायरे में हैं।

चिप तस्करी की जांच के घेरे में पूर्व सेल्स हेड अजय पुरी की पत्नी सेनली चेन। (X- @muddywaterser)
HighLights
एनवीडिया के पूर्व सेल्स हेड अजय पुरी की पत्नी जांच के घेरे में।
सेनली चेन 'सुपर माइक्रो कंप्यूटर' की पूर्व चीफ ग्रोथ ऑफिसर थीं।
पुरी की टीम चिप आवंटन करती थी, चेन संपर्क बिंदु थीं।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। Nvidia के टॉप अधिकारियों में केवल जेनसेन हुआंग ही ऐसे व्यक्ति नहीं थे, जिनका किसी ऐसी कंपनी की अधिकारी के साथ रिश्ता था, जिस पर एनवीडिया के सबसे एडवांस चिप्स की चीन में तस्करी करने का आरोप है।
'वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मूल के अजय के. पुरी, जो लंबे समय से हुआंग के करीबी सहयोगी रहे हैं, का 'सुपर माइक्रो कंप्यूटर' की एक अधिकारी के साथ कई सालों तक रिश्ता रहा। 'सुपर माइक्रो कंप्यूटर' एनवीडिया का एक प्रमुख ग्राहक है और अब चीन में चिप्स की कथित तस्करी को लेकर जांच के दायरे में है।
पुरी ने सेनली चेन से रचाई शादी
पुरी, जो हाल तक एनवीडिया के ग्लोबल सेल्स हेड थे, उन्होंने 7 मार्च को सेनली चेन से शादी की। चेन 'सुपर माइक्रो' की पूर्व 'चीफ ग्रोथ ऑफिसर' रह चुकी हैं। उनके कई सालों तक चले प्रेम संबंध के दौरान, पुरी की टीम ही यह तय करती थी कि एनवीडिया के लेटेस्ट चिप्स किस ग्राहक को दिए जाएंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, चेन अक्सर पुरी के साथ काम करती थीं और 'सुपर माइक्रो' के भीतर एनवीडिया से जुड़े मामलों में वही संपर्क बिंदु थीं। उन्होंने 'सुपर माइक्रो' में लगभग दो दशक बिताए। 2008 में इस कैलिफोर्निया स्थित कंपनी से जुड़ने के बाद, वे सेल्स विभाग में लगातार आगे बढ़ती गईं।
चेन और 'सुपर माइक्रो' ने क्या कहा?
चेन ने अपनी निजी जिंदगी पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें कभी भी पेशेवर फायदे के लिए निजी रिश्तों पर निर्भर नहीं रहना पड़ा। उन्होंने बताया कि वे चिप्स चुनने या खरीदने की प्रक्रिया में शामिल नहीं थीं, उनके अनुसार, यह फैसला ग्राहक खुद लेते थे।
'सुपर माइक्रो' ने कहा कि चेन एनवीडिया के साथ कंपनी के समग्र संबंधों या एनवीडिया GPU की खरीद को नहीं संभालती थीं, और चिप्स के आवंटन में कई विभाग शामिल होते थे।
एनवीडिया के लिए और मुश्किलें
यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब एनवीडिया एक और विवाद से जूझ रही है। यह विवाद हुआंग के एक ऐसे व्यक्ति के साथ संबंधों को लेकर है, जिस पर चीनी जासूस होने का संदेह है। हुआंग ने इस्तीफा दे दिया था, लेकिन बाद में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप के बाद वे CEO के रूप में कंपनी में वापस आ गए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।