'एलिस के खिलाफ नहीं मिले जेनसन हुआंग की जासूसी के सबूत', अमेरिकी अधिकारियों ने कांग्रेस को दी जानकारी
अमेरिकी खुफिया के सूत्रों के मुताबिक अब तक जुटाए गए साक्ष्य यह साबित नहीं करते कि एलिस हुआंग चीन के लिए जासूसी कर रही थीं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी खुफिया ने कांग्रेस को जानकारी दी है।

'जेनसन हुआंग की जासूसी का कोई सबूत नहीं', अमेरिकी अधिकारी (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद में नया मोड़ आया है
बीजिंग ने एलिस के जासूस होने के आरोपों से इनकार किया है
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद में नया मोड़ आया है। अमेरिकी खुफिया के सूत्रों के मुताबिक अब तक जुटाए गए साक्ष्य यह साबित नहीं करते कि एलिस हुआंग चीन के लिए जासूसी कर रही थीं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी खुफिया ने कांग्रेस को जानकारी दी है।
रिपोर्टों के अनुसार अमेरिकी अधिकारी इस बात पर बंटे हुए हैं कि चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी ने एलिस को जेनसन हुआंग और परोक्ष रूप से अमेरिकी नीति-निर्माताओं की जानकारी जुटाने के लिए भर्ती किया था या नहीं। सीएनएन के मुताबिक ओडीएनआई और सीआईए के कुछ अधिकारियों का कहना है कि अब तक की जानकारी से यह साबित नहीं होता।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, खुफिया अधिकारियों ने कांग्रेस के सहयोगियों को बताया कि एलिस को एमएसएस ने इस मामले में निर्देशित नहीं किया था, लेकिन संभव है कि उन्होंने एमएसएस तक कुछ जानकारी पहुंचाई हो।
अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा है कि एलिस हुआंग ने चीन के लिए जासूसी की या नहीं, इस पर अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। बीजिंग ने एलिस के जासूस होने के आरोपों से इनकार किया है।