माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज पर कंपनी ने दिया अपडेट, कहा- रिकवरी जारी है, सेवाएं बहाल करने में अभी भी दिक्कत
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ग्लोबल आउटेज पर अपडेट दिया है, जिसमें बताया गया है कि सेवाओं को बहाल करने की दिशा में प्रगति हुई है।
-1794570435011_m.webp)
माइक्रोसॉफ्ट 365 आउटेज पर कंपनी ने दिया अपडेट (फोटो-रॉयटर्स)
HighLights
माइक्रोसॉफ्ट ने ग्लोबल आउटेज पर रिकवरी अपडेट जारी किया है।
आउटलुक, टीम्स, माइक्रोसॉफ्ट 365 जैसी सेवाएं प्रभावित हुई थीं।
कुछ उपयोगकर्ताओं को अभी भी सेवाओं में दिक्कतें आ सकती हैं।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। माइक्रोसॉफ्ट ने 15 घंटे के सर्विस आउटेज के बाद इस समस्या को लेकर अपडेट दिया है। सॉफ्टवेयर कंपनी ने आज शुक्रवार को आउटेज रिकवरी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सर्विस को बहाल करने की दिशा में और प्रगति हुई है।
माइक्रोसॉफ्ट के इस बड़े ग्लोबल आउटेज से आउटलुक, टीम्स, कोपायलट और माइक्रोसॉफ्ट 365 जैसी सेवाएं प्रभावित हुई थीं और अभी भी धीरे-धीरे इन्हें बहाल करने का काम चल रहा है।
Microsoft की सेवाएं बहाल करने की कोशिशें जारी
कंपनी ने अपने बयान में कहा, 'ट्रैफिक धीरे-धीरे बहाल हो रहा है और ग्राहकों के लिए जरूरी सेवाओं में सुधार देखने को मिल रहा है, जैसे कि मेलबॉक्स तक पहुंच और ईमेल प्रोसेसिंग में हो रही देरी में सुधार। हालांकि, कुछ उपयोगकर्ताओं को अभी भी बीच-बीच में दिक्कतें आ सकती हैं।'
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के बाद सोशल मीडिया पर इस बात का दावा किया जा रहा था कि ये आउटेज किसी साइबर अटैक का नतीजा है, लेकिन कंपनी ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया।
माइक्रोसॉफ्ट में कोपायलट, एजेंट्स और प्लेटफॉर्म के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट चार्ल्स लैमन्ना ने ग्लोबल आउटेज पर अपडेट देते हुए पोस्ट शेयर किया था।
चार्ल्स लैमन्ना ने बताया, 'हमें खेद है कि आज हुए आउटेज की वजह से हमारे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और हम इस समस्या को सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं।'
चार्ल्स लैमन्ना ने साइबर अटैक के वायरल दावों को खारिज करते हुए बताया, मैं यह पुष्टि कर सकता हूं कि ऐसा कोई संकेत नहीं है जिससे लगे कि यह किसी दुर्भावनापूर्ण गतिविधि या साइबर हमले का नतीजा है।'
यह भी पढ़ें- साइबर अटैक या AI... माइक्रोसॉफ्ट के ठप होने की वजह क्या? वायरल दावों पर आया कंपनी के अधिकारी का बयान