मायामी एयरपोर्ट पर आपस में टकराए दो विमान, अमेरिका में उड़ान संकट के एक दिन बाद हुई घटना
अमेरिका के मायामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो विमान आपस में टकरा गए, जिसमें एक यूपीएस कार्गो और एक कोपा एयरलाइंस का यात्री विमान शामिल था।
-1794724801255_m.webp)
मायामी एयरपोर्ट पर दो विमान टकराए (फोटो-सोशल मीडिया)
HighLights
मायामी एयरपोर्ट पर दो विमानों की टक्कर हुई।
यूपीएस कार्गो और कोपा एयरलाइंस के विमान शामिल थे।
टक्कर में दो लोगों को मामूली चोटें आईं।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में उड़ानों के अस्त-व्यस्त होने के अगले दिन मायामी एयरपोर्ट पर दो विमान आपस में टकरा गए।
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि मायामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो टैक्सीवे के मिलन बिंदु पर UPS का एक कार्गो विमान और कोपा एयरलाइंस का एक यात्री विमान आपस में टकरा गए, जिससे दो लोगों को मामूली चोटें आईं।
कोपा एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान में सवार एक यात्री द्वारा बनाए गए वीडियो में, UPS के बोइंग 767 विमान से टकराने के बाद कोपा एयरलाइंस के विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में घटना के बाद की स्थिति देखी जा सकती है।
मायामी एयरपोर्ट पर टकराए दो विमान
मायामी-डेड फायर रेस्क्यू ने पुष्टि की है कि एयरपोर्ट पर दो विमान आपस में टकराए हैं। फ्लोरिडा के मायामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार रात UPS का एक कार्गो विमान और कोपा एयरलाइंस का एक यात्री विमान आपस में टकरा गए, जिससे यात्री विमान का अगला हिस्सा (नोज) क्षतिग्रस्त हो गया।
यह घटना तब हुई जब एक विमान एयरपोर्ट पर आ रहा था और दूसरा उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
मायामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कम्युनिकेशंस डायरेक्टर ग्रेग चिन ने बताया कि यह टक्कर स्थानीय समयानुसार रात करीब 9:15 बजे दो टैक्सीवे के जंक्शन (मिलन बिंदु) पर हुई।
CBS न्यूज मायामी को दिए एक बयान में चिन ने कहा, 'रात करीब 9:15 बजे, दो टैक्सीवे के जंक्शन पर एक आने वाला विमान और एक जाने वाला विमान आपस में टकरा गए। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। उड़ानों को दूसरे टैक्सीवे की ओर भेजा जा रहा है, इसलिए फिलहाल एयरपोर्ट के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है।'
UPS का बोइंग 767 विमान, फ्लाइट 358 के रूप में मायामी से कोलंबिया के बोगोटा जा रहा था, जबकि कोपा एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान, फ्लाइट 427 के रूप में पनामा सिटी (पनामा) से आ रहा था।
यह भी पढ़ें- जमीन पर हुई एक चूक ने कैसे रोक दी अमेरिका की उड़ानें? 'ग्राउंड स्टॉप' की इनसाइड स्टोरी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।