विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उम्मीद रखो' लिखकर दुनिया को अलविदा कह गई थीं 18 साल की मारिया मिडलटन, अब बन सकती हैं पहली कैथोलिक जेन-जी संत

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:18 PM (IST)

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया की मारिया मिडलटन जेन-जी पीढ़ी की पहली कैथोलिक संत बन सकती हैं, जिनकी 18 साल की उम्र में कैंसर से मृत्यु हो गई थी। 

जेन-जी की पहली कैथोलिक संत बन सकती हैं अमेरिका की मारिया मिडलटन(फोटो: सोशल मीडिया)

जेन-जी की पहली कैथोलिक संत बन सकती हैं अमेरिका की मारिया मिडलटन(फोटो: सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य की रहने वाली मारिया मिडलटन जेन-जी पीढ़ी की पहली कैथोलिक संत बन सकती हैं। अमेरिकी कैथोलिक बिशप सम्मेलन ने उन्हें संत घोषित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर अपनी सहमति दे दी है।

मारिया को 16 वर्ष की आयु में कैंसर होने का पता चला था। उस समय डॉक्टरों ने आशंका जताई थी कि उनके पास जीने के लिए केवल 9 से 12 महीने ही बचे हैं। लंबी बीमारी से जूझने के बाद 8 अक्टूबर 2020 को महज 18 साल की उम्र में ब्रेन कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया।

गंभीर बीमारी के बावजूद दूसरों की मदद का जज्बा

जीवन के बेहद कठिन दौर से गुजरने के बावजूद मारिया ने हिम्मत नहीं हारी और समाज सेवा में जुटी रहीं। वे कैंसर से पीड़ित अन्य बच्चों के इलाज के लिए आर्थिक मदद जुटाने का काम करती थीं।

इतना ही नहीं, डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी के बाद भी उन्होंने युगांडा की यात्रा की और वहां के एक स्कूल के लिए फंड इकट्ठा किया।

डायरी का आखिरी संदेश

अपनी मृत्यु से पहले मारिया ने अपनी डायरी में जो आखिरी शब्द लिखे थे, वे थे 'उम्मीद रखो'। कैथोलिक चर्च के नियमों के मुताबिक, अब मारिया को आधिकारिक तौर पर संत का दर्जा दिए जाने से पहले उनसे जुड़े दो चमत्कारों की पुष्टि होना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें- जेन-जी का आधुनिक अंदाज व पारंपरिक आस्था साथ-साथ... हस्तिनापुर के गंगा मेले का नजारा ही कुछ ऐसा है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।