'वांछित मंजीत सिंह बेदी के प्रत्यर्पण में मिली सफलता', काश पटेल ने बताया बड़ी कामयाबी
न्याय विभाग ने बताया कि अमेरिकी सरकारी योजनाओं में धोखाधड़ी के वांछित मंजीत सिंह बेदी को भारत से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया है।

एफबीआई निदेशक काश पटेल(फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। न्याय विभाग ने बताया कि अमेरिकी सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने में वांछित मंजीत सिंह बेदी को बुधवार रात अमेरिका वापस लाया गया। वह पिछले महीने भारत में गिरफ्तार किया गया था।
उसे अब वाशिंगटन की वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसपर 600,000 अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
एफबीआई निदेशक काश पटेल ने कहा, "मंजीत सिंह बेदी की गिरफ्तारी और वापसी एफबीआई के मोस्ट वांटेड फ्राडस्टर्स अभियान के लिए महत्वपूर्ण पल है।"
एक अधिकारी ने बताया कि एफबीआई अदालत से बेदी को मुकदमे की सुनवाई पूरी होने तक हिरासत में रखने की मांग करेगी।
बेदी वाशिंगटन के टैकोमा शहर में किराने की दुकान चलाता था। आरोप है कि वह सरकारी खाद्य सहायता योजना के लाभार्थियों को उनके ईबीटी कार्ड का इस्तेमाल करके राशन बेचता था।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- एफबीआई की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भारतीय नागरिक कमल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का आरोप
यह भी पढ़ें- पंजाब में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग मनजीत सिंह बेदी अमेरिका लौटा, 6 लाख डॉलर धोखाधड़ी का आरोप
