एफबीआई की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भारतीय नागरिक कमल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का आरोप
एफबीआई ने भारतीय नागरिक कमल को अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया है। उन पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से ...और पढ़ें

एफबीआई की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भारतीय नागरिक कमल (फाइल फोटो)
HighLights
अमेरिकी जिला न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था
आरोप है कि यह संगठन भारत के पंजाब राज्य से शुरू हुआ
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने भारतीय नागरिक कमल को अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया है। उन पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में शामिल होने और व्यापार में हस्तक्षेप के लिए जबरन वसूली की साजिश रचने का आरोप है।
एफबीआई ने गुरुवार को बताया कि कमल पर एक जुलाई को कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी जिला न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आरोप है कि यह संगठन भारत के पंजाब राज्य से शुरू हुआ और कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट तथा अन्य जगहों पर सक्रिय रहा।
एफबीआई ने लोगों से अपील की है कि इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी स्थानीय एफबीआई कार्यालय, नजदीकी अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास को दें या ऑनलाइन टिप जमा करें।
एफबीआई ने पिछले कुछ महीनों में लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के कई सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की है और कई गिरफ्तारियां की हैं।
No Name Given Kamal is wanted by the FBI for his alleged involvement in a transnational criminal organization known as The Lawrence Bishnoi Organized Crime Group. The group allegedly engaged in conspiracy to interfere with commerce by extortion, and operated in the Central… pic.twitter.com/avKYQ4w3ch
— ANI (@ANI) August 20, 2026
