विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'Shots Will Be Fired', प्रेस डिनर हमले से पहले ट्रंप की सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट का बयान वायरल

Published: Sun, 26 Apr 2026 01:19 PM (IST)

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट का "आज रात कुछ गोलियां चलेंगी" बयान व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में एक शूटर हमले से ठीक पहले वायरल हो गया।

HighLights

  1. लेविट का "आज रात कुछ गोलियां चलेंगी" बयान वायरल।

  2. व्हाइट हाउस डिनर में शूटर ने किया हमला।

  3. ट्रंप, मेलानिया, उपराष्ट्रपति को सुरक्षित निकाला गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। व्हाइट हाउस की प्रेस सेकेट्री कैरोलीन लेविट की यह टिप्पणी कि 'आज रात कुछ गोलियां चलेंगी' उनके कहने की टाइमिंग की वजह से वायरल हो गई है। व्हाइट हाउस के प्रेस डिनर कार्यक्रम स्थल पर एक शूटर के हमले से ठीक पहले, फॉक्स न्यूज के एक पत्रकार से बात कर रही थीं।

लेविट ने कार्यक्रम से पहले कहा, "वह पूरी तरह तैयार हैं, मैं आपको बता रही हूं। आज रात का उनका भाषण एकदम 'क्लासिक डोनल्ड जे ट्रंप' स्टाइल में होगा। यह मजेदार होगा और मनोरंजक भी। आज रात इस कमरे नें कुछ 'गोलियां चलेंगी' (कुछ कड़ी बातें कही जाएंगी)। इसलिए हर किसी को इसे देखना चाहिए, यह सचमुच बहुत शानदार होने वाला है।"

लैविट स्पष्ट रूप से ट्रंप के उस भाषण का जिक्र कर रही थीं, जो उनकी जोरदार और जोशीली सार्वजनिक तकरीरों की खासियत होती है।

यह पूछे जाने पर कि यह भाषण किसने लिखा है, उन्होंने कहा कि मैं इसका श्रेय नहीं ले सकती। डोनल्ड ट्रंप के अपने ही अंजाद में, वह खुद ही कागज पर कलम चलाते हैं। इसलिए इसमें ज्यादातर काम उन्हीं का है।

ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी

शनिवार रात व्हाइट हाउस में कॉरेस्पोंडेट्स डिनर के दौरान गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस घटना के समय वहीं मौजूद थे।

जैसे ही गोलियों की आवाज आई, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत राष्ट्रपति, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति को सुरक्षित घेरा बनाकर वहां से बाहर निकाला। अन्य लोगों ने गोलियों से बचने के लिए खुद के नीचे छिपा लिया। डर का भाव वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है।

Trump  reuters

हमलावर के पास कई हथियार थे- ट्रंप

घटना के लगभग एक घंटे बाद व्हाइट हाउस में हुई एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, ट्रंप ने बताया कि सीक्रेट सर्विस द्वारा रोके जाने से पहले संदिग्ध के पास कई हथियार थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध के पास एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू थे। एक अधिकारी को गोली लगी थी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वह सुरक्षित बच गया।

हमले का ईरान युद्ध से कोई संबंध नहीं- ट्रंप

ट्रंप ने कहा, "उसे बहुत करीब से और एक बहुत ही शक्तिशाली बंदूक से गोली मारी गई थी, लेकिन जैकेट ने अपना काम बखूबी किया।" उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि संदिग्ध शूटर एक "लोन वुल्फ" था। उन्होंने संदिग्ध को एक पागल आदमी बताया और कहा कि उन्हें ऐसा मानने का कोई कारण नहीं दिखता कि इस हमले का ईरान के साथ चल रहे युद्ध से कोई संबंध है।

यह भी पढ़ें- NASA फेलो, टीचर... मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट भी है कोल थॉमस एलन, जिसने ट्रंप के कार्यक्रम में चलाई गोली