मैकेनिकल इंजीनियर, NASA फेलो और टीचर रह चुका है ट्रंप के कार्यक्रम में गोली चलाने वाला कोल थॉमस एलन
कोल थॉमस एलन को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के बाहर गोलीबारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह एक मैकेनिकल इंजीनियर और कंप्यूटर साइंटिस्ट है।
HighLights
कोल थॉमस एलन व्हाइट हाउस डिनर गोलीबारी में गिरफ्तार।
एलन मैकेनिकल इंजीनियर, कंप्यूटर साइंटिस्ट और पार्ट-टाइम टीचर।
उस पर संघीय अधिकारी पर खतरनाक हथियार से हमला का आरोप।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी के दौरान एजेंसियों ने जिस संदिग्ध को गिरफ्तार किया है कि उसकी पहचान 31 साल के कोल थॉमस एलन के रूप में हुई है। वह कैलिफोर्निया का रहने वाला बताया जा रहा है।
यह गोलीबारी वॉशिंगटन के होटल हिल्टन के बाहर हुई, जहां यह हाई-प्रोफाइल डिनर चल रहा था। जिसके बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एलन को गिरफ्तार कर लिया।
जांचकर्ताओं का कहना है कि एलन को उस बॉलरूम तक पहुंचने से पहले ही एक सुरक्षा चैक पोस्ट पर रोक लिया था, जहां राष्ट्रपति सहित लगभग 2,500 मेहमान थे।
कौन है कोल थॉमस एलन?
LinkedIn समेत कई सोशल मीडिया प्रोफाइल में एलन को लॉस एंजिल्स इलाके का मैकेनिकल इंजीनियर, कंप्यूटर साइंटिस्ट, इंडी गेम डेवलपर और पार्ट-टाइम टीचर बताया गया है।
ऑनलाइन प्रोफाइल के मुताबिक, एलन कैलिफोर्निया प्रौद्योगिकी संस्थान से ग्रेजुएट हैं, जहां उसन मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की थी। बाद में उसने कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर की डिग्री पूरी की।

क्या काम करता है एलन?
ऑनलाइन प्रोफाइल के मुताबिक, उसने IJK कंट्रोल्स में मैकेनिकल इंजीनियर और कैलटेक में टीचिंग असिस्टेंट के तौर पर काम करने के बारे में बताया है। उसने C2 Education में पार्ट-टाइम टीचर के तौर पर भी काम किया है।
2014 में, एलन ने NASA की जेट प्रोपल्शन लाइब्रेरी में समर अंडर ग्रेजुएट रिसर्च स्कॉलरशिप में हिस्सा लिया था। एलन को एक ऐसे सेल्फ एम्प्लॉयड इंडी गेम डेवलपर के रूप में बताया गया है, जिसने 'Bohrdom' और 'First Law' जैसे गेम बनाए हैं।
कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, उसने 2024 में कमला हैरिस को चंदा दिया था और उसे लॉस एंलजिस काउंटी में टीचर ऑफ द मंथ चुना गया था। हालांकि, इन जानकारियों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
कोल थॉमस एलन पर क्या हैं आरोप?
डिस्ट्रिक ऑफ कोलंबिया की अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो ने बताया कि एलन पर, 'हिंसक अपराध के दौरान हथियार का इस्तेमाल करने' के दो आरोप और 'खतरनाक हथियार से किसी संघीय अधिकारी पर हमला करने' का आरोप लगाया जाएगा।'

उन्होंने बताया कि सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पिरो ने आगे कहा कि हालांकि सिर्फ एक अधिकारी घायल हुआ, लेकिन अब तक हमें जो जानकारी मिली है, उससे यह साफ है कि यह व्यक्ति जितना हो सके उतना नुकसान और क्षति पहुंचाने के इरादे से आया था। उन्होंने कहा कि उसे सिर्फ इसलिए रोका जा सका क्योंकि होटल के बाहर बना सुरक्षा जांच केंद्र ठीक से काम कर रहा था।
फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के डायरेक्टर काश पटेल ने बताया कि उनकी एजेंसी संदिग्ध के बैकग्राउंड की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- वीडियो: जब प्रेस डिनर की ओर बढ़ रहा था हमलावर, सीक्रेट सर्विस ने कैसे पकड़ा?
