विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग के कितने अफेयर? अब कंपनी की एग्जीक्यूटिव किम्बर्ली पॉवेल का नाम आया सामने

Published: Thu, 12 Nov 2026 08:29 AM (IST)

48 साल की पॉवेल 2008 में चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया से जुड़ीं। वह कंपनी के वैश्विक हेल्थकेयर कारोबार की देखरेख करती हैं।

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग के नए अफेयर की चर्चा। (फाइल फोटो।)

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग के नए अफेयर की चर्चा। (फाइल फोटो।)

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग अपने निजी संबंधों को लेकर नई जांच-पड़ताल के घेरे में हैं। उनके अफेयर की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। अब एक नए अफेयर का खुलासा हुआ है। उनका कंपनी की एक कर्मचारी के साथ भी अफेयर था। इस रिश्ते के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उनका कंपनी की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ विवाहेतर संबंध था, जो सीधे उनके अधीन काम करती हैं। बताया जाता है कि मार्च में सैन होजे में एनवीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान 63 वर्षीय हुआंग और 48 वर्षीय पॉवेल को एक होटल में एक-दूसरे के साथ आत्मीय व्यवहार करते देखा गया था। दोनों ही लोग पहले से शादीशुदा हैं और उनके जीवनसाथी कोई और हैं।

कौन हैं किम्बर्ली पॉवेल?

एनवीडिया की वेबसाइट के अनुसार, 48 वर्षीय पॉवेल 2008 में इस चिप निर्माता कंपनी से जुड़ीं। वह कंपनी के वैश्विक हेल्थकेयर कारोबार की देखरेख करती हैं। इसमें एक्सीलरेटेड कंप्यूटिंग, एआई और विजुअलाइजेशन के लिए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जो मेडिकल इमेजिंग डिवाइस, लाइफ साइंसेज, ड्रग डिस्कवरी और हेल्थकेयर एनालिटिक्स के इकोसिस्टम को संचालित करते हैं।

इससे पहले, पॉवेल कंपनी के उच्च शिक्षा और अनुसंधान व्यवसाय के साथ-साथ रणनीतिक प्रचार कार्यक्रमों एनवीडिया एआई लैब्स और एनवीडिया इनसेप्शन प्रोग्राम का नेतृत्व करती थीं।

उनके लिंक्डइन प्रोफाइल से पता चलता है कि पॉवेल ने एनवीडिया में तरक्की करते हुए ऊंचे पदों तक का सफर तय किया है। उन्होंने कंपनी में इस जिम्मेदारी के साथ शुरुआत की थी कि मेडिकल इमेजिंग उपकरणों के लिए एनवीडिया जीपीयू को एक एक्सेलेरेटर प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित किया जाए।

इसके बाद 2016 में उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बिजनेस डेवलपमेंट के सीनियर डायरेक्टर के पद पर प्रमोट किया गया। 2017 के आखिर तक उन्हें हेल्थकेयर विभाग का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पॉवेल ने दुनिया भर में आयोजित टेक्नोलॉजी सम्मेलनों में हिस्सा लिया और कंपनी की ओर से भाषण दिए। खबरों के अनुसार, मार्च में वह सैन होस में एनवीडिया के वार्षिक डेवलपर सम्मेलन, जीटीसी में शामिल हुईं। वहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवा और जीव विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए एआई के इस्तेमाल के बारे में बात की और अपनी प्रस्तुति में हुआंग के कार्टून चित्रों का उपयोग किया।

पॉवेल के साथ अतरंग अवस्था में पकड़े गए हुआंग

कॉन्फ्रेंस के दौरान, एनवीडिया के अधिकारी पास के एक होटल में थे। बताया जा रहा है कि वहां 63 वर्षीय हुआंग और पॉवेल को एक-दूसरे के साथ अंतरंग अवस्था में देखा गया। इस घटना की जानकारी रखने वाले तीन लोगों ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि इस संदिग्ध घटना को वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर लिया था, जिसे बाद में हुआंग की सुरक्षा टीम ने पकड़ लिया और उससे एक नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करवाए।

उनके लिंक्डइन प्रोफाइल से पता चलता है कि एनवीडिया से जुड़ने से पहले पॉवेल ने जनवरी 1999 से अप्रैल 2003 तक डोम इमेजिंग सिस्टम्स में हार्डवेयर इंजीनियर के तौर पर काम किया था। उन्होंने प्लानर सिस्टम्स इंक. (Planar Systems, Inc.) के मेडिकल बिजनेस यूनिट में भी काम किया, जहां वे पांच साल से कुछ अधिक समय तक रहीं।

दूसरा अफेयर

यह दूसरी घटना तब सामने आई है, जब हुआंग ने सिंगापुर स्थित डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड की सीनियर एग्जीक्यूटिव ऐलिस हुआंग के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों को 2024 और 2025 में ताइपे में एक साथ देखा गया था और इनकी तस्वीरें भी ली गई थीं।

खबरों के अनुसार, अमेरिकी खुफिया विभाग ने एक मेमो जारी किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ऐलिस हुआंग चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी की एक एजेंट थीं। एनवीडिया के सीईओ ने रविवार को कंपनी के कर्मचारियों को भेजे एक नोट में स्वीकार किया कि उनका किसी व्यक्ति के साथ संबंध था। उन्होंने लिखा, "मैंने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की है।"

दूसरे मामले की रिपोर्ट सामने आने के बाद, खबर है कि एनवीडिया का बोर्ड हुआंग को हटाने की तैयारी कर रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया है कि टेक कंपनी का बोर्ड हुआंग के भविष्य पर फैसला लेने के लिए बुधवार तक बैठक करने की तैयारी कर रहा था।

यह भी पढ़ें: चीनी जासूसी विवाद: CEO पद से जेन्सेन हुआंग को हटाने की तैयारी में एनवीडिया, बोर्ड करने जा रहा है बड़ी कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।